फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Overloaded cable broke three times in Moti Park, power was cut off for five hours in CBganj too

Bareilly News: मोती पार्क में तीन बार टूटा ओवरलोड केबल, सीबीगंज में भी पांच घंटे गुल रही बिजली

Sat, 26 Jul 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Overloaded cable broke three times in Moti Park, power was cut off for five hours in CBganj too
बरेली। कुतुबखाना उपकेंद्र से पोषित मोती पार्क इलाके में शुक्रवार को तीन बार बंच केबल टूटने से घंटों आपूर्ति बाधित रही। सीबीगंज और लोहिया विहार उपकेंद्र के कई इलाकों में फेस उड़ जाने की वजह से पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही। शहर में कई जगह ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मरों में फाल्ट हुए तो कहीं खंभों, बंच केबल व ट्रांसफार्मर के लीड में आग लगने से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे ओवरलोडिंग की वजह से मोतीपार्क फीडर का बंच केबल टूट गया। सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने उसे ठीक कर एक घंटे बाद आपूर्ति सुचारु कर दी। दोपहर एक बजे वही बंच केबल दोबारा टूट गया। बिजली कर्मियों ने इसे दोबारा ठीक किया, पर एक घंटे बाद ही यह फिर दगा दे गया। इसके बाद कर्मचारियों ने चेकिंग अभियान चलाया। बंच केबल को जोड़कर शाम चार बजे आपूर्ति को सुचारु किया। इस दौरान 800 उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। किला के बाकरगंज, फूटा दरवाजा, केलाबाग, गुलाबनगर में भी बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन


सुबह सात बजे सीबीगंज के स्लीपर रोड एक, दो, तीन, चार, पांच समेत लोहिया विहार उपकेंद्र के इलाकों में ओवरलोडिंग की वजह से दो फेस उड़ गए। इस वजह से कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर 12 बजे तक बिजली कर्मचारी फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति को सुचारु कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पूर्व सूचना के डाला बंच केबल, साढ़े छह घंटे गुल रही बत्ती
सिकलापुर में बंच केबल बदलने की पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को नहीं दी गई। अचानक शटडाउन लेकर काम शुरू कर दिया। इस दौरान सुबह 10:30 से शाम पांच बजे तक सिकलापुर की बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रही। इससे परेशान लोगों ने अभियंताओं व हेल्प डेस्क को कॉल की, पर समस्या का समाधान नहीं हो सका। दोपहर दो बजे जिला न्यायालय के ट्रांसफार्मर की लीड जलने से आपूर्ति बाधित हुई। हालांकि कर्मचारियों ने इसे 15 मिनट में ही दुरुस्त कर दिया। सिविल लाइंस में 2:30 बजे निजी स्कूल के सामने खंभे पर तारों में आग लगने से एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। रामपुर गार्डन में शाम 4:47 बजे ट्रांसफार्मर का डियू उड़ने से 300 उपभोक्ताओं को शाम छह बजे तक कटौती झेलनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed