{"_id":"6acbf58ae495cddb350edb73","slug":"overbridges-and-underpasses-will-be-constructed-at-railway-crossings-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106788-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे फाटकों पर बनेंगे ओवरब्रिज व अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे फाटकों पर बनेंगे ओवरब्रिज व अंडरपास
विज्ञापन
बहेड़ी। रेलवे का लक्ष्य धीरे-धीरे सभी फाटकों को समाप्त कर अंडरपास और ओवरब्रिज बनाना है। जहां दोनों संभव नहीं है। वहां दोपहिया वाहनों के लिए अलग मार्ग और चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की योजना पर विचार किया जा रहा है। यह बात महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कही। वह रविवार को मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के साथ बहेड़ी में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे।
उन्होंने नई रेल लाइनों को लेकर कहा कि सर्वेक्षण और क्षेत्र के विकास को देखते हुए रेलवे बोर्ड नई परियोजनाओं को तेजी से स्वीकृति दे रहा है। महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक के साथ पूरे खंड का बारीकी से जायजा लिया।
स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार पर आरपीएफ चौकी की सरपरस्ती में खानपान की दुकानों और ठेलों से लगने वाले जाम के संबंध में एक स्थानीय युवक द्वारा की गई शिकायत पर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
बहेड़ी-पीलीभीत रेल लाइन स्वीकृत करने की मांग
बहेड़ी। निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सराफ अनूप गुप्ता के नेतृत्व में महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर प्रस्तावित सेथल-देवरनियां (भोजीपुरा बाइपास) नई रेल लाइन के स्थान पर बहेड़ी-पीलीभीत रेल लाइन स्वीकृत करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि अभी तक देवरनियां-सेंथल मार्ग के लिए केवल प्रारंभिक कागजी कार्रवाई हुई है। कोई बजट आवंटित नहीं हुआ है, इसलिए इस स्तर पर मार्ग में संशोधन पूरी तरह संभव है।
बहेड़ी-पीलीभीत मार्ग बनने से पीलीभीत से लालकुआं की दूरी 100 से घटकर 70 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे समय, धन और ईंधन की बचत होगी। भविष्य में पीलीभीत रूट की ट्रेनों को बहेड़ी होते हुए दिल्ली के लिए वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। टाइगर रिजर्व होने से पर्यटन व राजस्व में भी वृद्धि होगी।