{"_id":"5da383b58ebc3e93c418c2ec","slug":"overbridge-bareilly-news-bly380046238","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेतु निगम ने खड़े किए हाथ, चौपुला पर ट्रायल अब दिवाली बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेतु निगम ने खड़े किए हाथ, चौपुला पर ट्रायल अब दिवाली बाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल्ली रोड की ओर सेतु निगम के ओवरब्रिज निर्माण शुरू करने से पहले चौपुला चौराहे पर प्रस्तावित ट्रायल अब दिवाली बाद होगा। सेतु निगम ने बार-बार मैटेरियल की शिफ्टिंग से बचने और पुलिस लाइन के सामने जारी निर्माण को पूरा करने के लिहाज से यह प्रस्ताव रखा है। एसपी ट्रैफिक ने इसे स्वीकार कर लिया है। रविवार शाम उन्होंने चौपुला के निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण भी किया।
चौपुला चौराहे पर 13 अक्तूबर की रात से 15 अक्तूबर तक बैरीकेडिंग करने का प्लान था। सिटी स्टेशन साइड में मढ़ीनाथ पुल के नीचे मेन रोड पर सड़क के बीच का हिस्सा घेरकर दोनों ओर डिवाइडर और निर्माण संबंधी मैटेरियल लगाए जाने की योजना थी। इस बिंदु पर ट्रायल होना था कि निर्माण की दशा में दिल्ली और आगरा दिशा में आने-जाने वाला ट्रैफिक तो निर्माण से प्रभावित नहीं होगा। 13 अक्तूबर की शाम तक यहां बैरीकेडिंग नहीं लगी थीं। बाद में यातायात पुलिस की ओर से बताया गया कि सेतु निगम ने ट्रायल को फिलहाल टाल दिया है। अब दिवाली बाद ही ट्रायल और उसके सफल होने पर निर्माण कार्य शुरू करने का प्रस्ताव है।
सेतु निगम ने ही यह प्रस्ताव रखा था। उन्हें डिवाइडर लगाकर ट्रायल करना था और ट्रैफिक पुलिस को वहां जाम न लगने देने के प्रयास करने थे। अभी ओवरब्रिज निर्माण का काम पुलिस लाइन गेट के सामने चल रहा है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि वहां से या कहीं दूर से लोहे के भारी भरकम बैरियर, डिवाइडर लाकर रखना और फिर उन्हें हटाना समस्या पैदा करेगा। लिहाजा सेतु निगम ने स्वेच्छा से दिवाली के बाद की कोई तारीख तय करने की बात कही है। - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
शनिवार को किया था रिहर्सल
शनिवार को मढ़ीनाथ पुल के नीचे थोड़े से हिस्से में यातायात रोककर सेतु निगम ने निर्माण का रिहर्सल किया था। दोपहर के वक्त थोड़ी देर के लिए की गई इस कवायद के दौरान जाम नहीं लगा। दरअसल, सेकेंड सेटरडे की वजह से अवकाश था सो वाहनों की संख्या सीमित होने से दिक्कत नहीं हुई।
30 मीटर के टुकड़े में ही कर लेंगे काम
एसपी ट्रैफिक को सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया है कि दिवाली बाद वे सिटी स्टेशन की दिशा में ट्रायल और काम शुरू करेंगे। अगर यातायात व्यवस्था में दिक्कत आएगी तो 30 मीटर लंबाई और आठ मीटर चौड़ाई की सड़क घेरकर ही सीमित दायरे में निर्माण करेंगे। एक पिलर पूरा होने के बाद इतनी ही जगह में आगे बढ़ जाया करेंगे। एसपी ट्रैफिक ने उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस उनका पूरा सहयोग करेगी। ज्यादा स्टाफ लगाकर जाम की समस्या से निपटा जाएगा।