फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Overbridge

सेटेलाइट फ्लाईओवर- पहली ही बारिश को भी नहीं झेल सकी सर्विस लेन

Fri, 26 Jul 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
Overbridge
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर की सर्विस लेन पहली बारिश को भी नहीं झेल सकी। यहां जगह-जगह पर अभी से ही गड्ढे होने शुरू हो गए हैं। चौराहे से कैंट की ओर तो सर्विस लेन का हाल तो और भी खराब है। बारिश में मिट्टी से रोड पर कीचड़ हो गया है। इससे इसमें वाहनों के पलटने का खतरा बना हुआ है। जबकि डीएम ने सेतु निगम के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा को लेकर सर्विस लेन ठीक रखने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

फ्लाईओवर बनने से यातायात आसानी से निकलता रहे, इसके लिए सेतु निगम ने फरवरी-मार्च में ईसाईयों की पुलिया से सेटेलाइट चौराहे की तरफ सर्विस लेन बनाई गई थी। इस निर्माण इतना खराब रहा कि पहली बारिश में ही यह उधड़ना शुरू हो गई है। रोडवेज वर्कशाप के पास भी कई बडे़ गड्ढे हो गए हैं। आगे बारिश में इस सर्विस लेन की दशा और भी ज्यादा बिगड़ेगी। चौराहे से कैंट की तरफ भी रोड और सर्विस लेन बारिश से खराब हो रही हैं। हाईवे के बीच फ्लाईओवर बनाने के लिए मशीनें रखी हुई हैं। रोड को चौड़ा करने के लिए दोनों तरफ फुटपाथ पर मिट्टी का पटान कराया गया था। इसके पक्का न बनने से बारिश में वहां दलदल होने लगा है। मिट्टी बहकर सड़क पर इकट्ठा होने से वाहनों के फिसलने का भी खतरा बन गया है। सेतु निगम के स्टाफ की लापरवाही यह है कि मिट्टी को सेट करने के लिए पत्थर की बजरी मंगवाई गई थी। कई दिन बीत जाने के बावजूद भी इसके ठीक नहीं कराया गया है। शहर के ट्रैफिक के साथ की यहां से गुजरने वाले कांवड़ जत्थों को भी सर्विस लेन की ऐसी स्थिति से एक्सीडेंट का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed