फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Over a hundred young unemployed and returned to Bareilly

सौ से अधिक युवा बेरोजगार होकर बरेली लौटे

Mon, 01 Aug 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 01 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल के सस्ता होने के कारण सऊदी अरब में काम करने वाली फैक्ट्रियों में मंदी छा गई है। जिसके कारण वहां काम कराने वाली इन कंपनियों ने अपने को समेटने के साथ-साथ मजदूरों की भी छंटनी शुरू कर दी है। अधिकांश मजदूर निकाल दिए गए हैं। जो मजदूर वहां हैं, उनसे महीने भर में एक सप्ताह से लेकर 15-15 दिन तक काम लिया जा रहा है। 
विज्ञापन

ठिरिया कस्बा और आसपास के गांवों के करीब सवा सौ लोग तो पहले ही वहां का माहौल भांपकर बरेली आ गए थे। अभी भी यहां के करीब 400 लोग वहां फंसे हुए हैं, जिनको महीने में कुछ समय के लिए काम मिल रहा है। बाकी के दिनों में मजबूरी वश वह लोग खाली हाथ रहते हैं। मंदी के कारण सऊदी अरब की बिन लादेन कंपनी बंद कर दी गई। उसी के साथ सभी कर्मचारियों को निकाल दिया और उनको घरों पर वापस जाने की सलाह दी। इस फैक्ट्री में काम करने वाले 100 कर्मचारी ठिरिया के ही थे। इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले शब्बीर का कहना है कि वहां पर सात महीने काम किया लेकिन एक महीने का वेतन देकर नौकरी से निकाल दिया। इसी तरह गुफरान का कहना है कि उन्होंने वहां पर चार महीना काम किया और दो महीने का वेतन देकर भारत लौटने की सलाह दी। ऐसा ही ठिरिया के वाहिद खां के साथ हुआ।
विज्ञापन

आजाद वीजा पर जाते हैं सऊदी अरब
सऊदी अरब में काम करने वाले लोग आजाद वीजा पर जाते है लेकिन अब वह काम के अभाव में परेशान हैं। सऊदी अरब पहुंचते ही कंपनियां इन लोगों से पासपोर्ट ले लेती हैं और उनको अपनी मर्जी से भारत वापस भेजती हैं। ऐसे में कई कंपनियां बंद  हो गई लेकिन उनकी ओर से पासपोर्ट दिए ही नहीं गए हैं, जो कि अपने पासपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed