फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Over 1.5 million Shiva devotees to bring holy water; police and administration gear up.

Bareilly News: 15 लाख से ज्यादा शिवभक्त लाएंगे जल, पुलिस-प्रशासन ने कमर कसी

Wed, 29 Jul 2026 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 29 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Over 1.5 million Shiva devotees to bring holy water; police and administration gear up.
बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान शहर समेत जिले भर के शिवालयों में 15 लाख से ज्यादा शिवभक्त गंगा घाटों से जल लाकर जलाभिषेक करेंगे। शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को तीन सुपर जोन, नौ जोन, 28 सेक्टर, 104 सब सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान 48 स्थानों पर पुलिस सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। 273 सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। 33 स्थानों पर चिकित्सा सहायता शिविरों के साथ 21 एंबुलेंस आरक्षित की गई हैं। कांवड़ यात्रा मार्गों पर 22 अस्पतालों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

जिले की सीमाओं पर 10 स्थानों पर पुलिस पोस्ट स्थापित किए गए हैं। सावन माह में शहर के सात नाथ मंदिरों पर सर्वाधिक भीड़ रहती है। जिले में 499 शिव मंदिरों में जलाभिषेक होता है। यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। कांवड़ लेकर 3727 जत्थे कछला गंगा घाट से, 41 गढ़ मुक्तेश्वर, 570 हरिद्वार और 19 जत्थे अन्य स्थानों से आएंगे। आठ स्थानों पर मेला और 75 स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed