फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Outsourcing workers expressed their displeasure over not receiving their honorarium.

Bareilly News: मानदेय नहीं मिलने पर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने जताई नाराजगी

Sun, 07 Jun 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Outsourcing workers expressed their displeasure over not receiving their honorarium.
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में काम कर रहे आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शनिवार को बीएसए को संबोधित ज्ञापन क्यारा के सहायक लेखाकार रोबिन रस्तोगी को दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि विभाग की ओर से उनका मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर बताया कि बीएसए कार्यालय और जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का ठेका 31 मार्च 2026 को ही समाप्त हो चुका है। दो महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी विभाग ने अभी तक इनका नवीनीकरण नहीं किया है। नवीनीकरण के बिना ही कर्मचारियों से लगातार दफ्तरों में काम कराया जा रहा है। उन्हें तीन महीनों से मानदेय भी नहीं मिला है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग में 14 वर्षों से सेवाएं दे रहे जिला समन्वयक आशीष, लेखाकार संतोष कुमार और विकास क्षेत्र फरीदपुर के कंप्यूटर ऑपरेटर ताजिम बेग को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। संघ ने साफ तौर पर मांग की है कि सभी प्रभावित कर्मचारियों का तुरंत नवीनीकरण किया जाए और बकाया मानदेय का भुगतान किया जाए। कर्मचारियों ने ज्ञापन की प्रति मंडलायुक्त, स्कूल शिक्षा महानिदेशक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed