{"_id":"65ad91ff2b834a341e0443f4","slug":"outside-youth-caught-having-liquor-party-in-bareilly-college-bareilly-news-c-4-noi1138-329367-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली कॉलेज में दारू पार्टी करते पकड़े गए बाहरी युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली कॉलेज में दारू पार्टी करते पकड़े गए बाहरी युवक
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में रविवार को भौतिक विज्ञान विभाग की छत पर चार युवक जन्मदिन की पार्टी करने पहुंचे थे। शराब पीने के बाद नीचे उतरते वक्त परीक्षा में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि चारों युवक बाहरी थे। वे पहले भी पार्टी करने के लिए कॉलेज आ चुके थे, लेकिन रविवार को स्टाफ होने से वे पकड़े गए।
सूत्रों के अनुसार कॉलेज के नए परीक्षा हॉल में स्नातक इतिहास की परीक्षा चल रही थी। वहां प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य व शिक्षक भी मौजूद थे। तभी सामने भौतिकी विभाग की छत से चार युवक उतरते दिखे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने रोककर पूछताछ की तो वे काफी देर गलत जवाब देकर उनको गुमराह करते रहे। कार्यालय ले जाकर सख्ती से पूछा गया तो उसमें से एक युवक ने बताया कि वे चारों दोस्त हैं। सिकलापुर, सेटेलाइट व बिहारीपुर निवासी हैं। दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए कॉलेज आए थे। वे पहले भी रविवार को महाविद्यालय में पार्टी कर चुके हैैं। नशे में होने के कारण अन्य युवक बोल भी नहीं पा रहे थे। चारों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कॉलेज में इस तरह के अराजक तत्व आए दिन हंगामा करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले कॉलेज के कर्मचारी भी मुर्गा पार्टी करते हुए पकड़े गए थे, जिसके बाद उन्हें नोटिस दिया गया।
काॅलेज में पार्टी करते चार युवक पकड़े गए थे। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए बारादरी थाने में तहरीर दे दी गई है। - प्रो. आलोक खरे, चीफ प्रॉक्टर, बरेली कॉलेज