{"_id":"68bdf3f58e47368e620cb2b4","slug":"outside-vehicles-will-soon-be-banned-in-ruvi-bareilly-news-c-4-vns1074-720994-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुविवि में बाहरी वाहनों पर जल्द लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुविवि में बाहरी वाहनों पर जल्द लगेगी रोक
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद अब प्रथम स्थान पर आने के लिए कमर कस ली है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब परिसर को नो व्हीकल जोन बनाने की तैयारी है।
नई योजना के तहत विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी निजी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इससे परिसर के भीतर वायु और ध्वनि प्रदूषण कम होगा। परिसर के भीतर विद्यार्थियों और कर्मचारियों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए, विश्वविद्यालय जल्द ही ई-कार्ट्स की सुविधा पूरी तरह से शुरू करेगा। इन ई-कार्ट्स का उपयोग करके छात्र-छात्राएं और कर्मचारी आसानी से अपने विभागों तक पहुंच पाएंगे।
भवन विस्तार की भी है तैयारी
विश्वविद्यालय अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत कर रहा है। रैंकिंग में और सुधार के लिए विश्वविद्यालय के भवन का विस्तार करने की तैयारी है। इसके लिए प्रशासनिक भवन के पास के पेड़ों की कटाई की जा रही है। मीडिया प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए यह तैयारियां की जा रहीं हैं। संवाद