फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Outrage Over Objectionable Remarks On Religion In Shahjahanpur

तिलहर में तनाव: अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में रातभर हंगामा, सुबह फिर सड़कों पर उतरे लोग, भारी पुलिस बल तैनात

Wed, 17 May 2023 01:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 May 2023 01:37 PM IST
सार

शाहजहांपुर के तिलहर में धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी को लेकर थाने के घेराव और नारेबाजी की घटना ने पुलिस के आला अफसरों की नींद उड़ा दी।

विज्ञापन
Outrage Over Objectionable Remarks On Religion In Shahjahanpur
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में धर्म विशेष पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आक्रोश थम नहीं रहा। मंगलवार रात को आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह फिर से भीड़ जुट गई है। सैकड़ों की तादाद में लोग तहसील रोड पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन


तिलहर में सोशल मीडिया पर अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी करने से मंगलवार रात एक वर्ग विशेष के लोग आक्रोशित हो गए थे। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव किया। भीड़ बढ़ती देखकर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया। नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम के पति इमरान खान के समझाने के बाद भीड़ लौट गई थी, लेकिन बुधवार सुबह फिर से भीड़ जुट गई है। 
विज्ञापन


घटना ने उड़ा थी पुलिस की नींद  
थाने के घेराव और नारेबाजी की घटना ने मंगलवार रात पुलिस के आला अफसरों की नींद उड़ा दी थी। रात करीब 11 बजे मामले की खबर मिलने के बाद एडीजी जोन पीसी मीना यहां के पुलिस अधिकारियों से फोन पर पल-पल की अपडेट लेते रहे। इसी बीच भीड़ के आरोपी के गांव की ओर कूच करने की अफवाह फैल गई। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर कई थानों की पुलिस रात में ही आरोपी के गांव डभौरा पहुंच गई। सुरक्षा के लिहाज से आरोपी के घर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए चार वकीलों की ओर से तहरीर दी गई। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
 

दरअसल, तिलहर क्षेत्र के डभौरा गांव के किशोर ने दो दिन पहले धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया था। इसे लेकर मंगलवार रात करीब दस बजे लोगों का गुस्सा भड़क गया। बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया।

सभी आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। भीड़ बढ़ती देखकर पूरे सर्किल के थानों की फोर्स बुला ली गई। नारेबाजी कर रहे लोगों का आक्रोश बढ़ता देखकर पुलिस ने तुरंत आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद सीओ प्रयांक जैन ने लोगों को आश्वस्त किया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी बात पर भीड़ वापस जाने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाजरा बेगम के पति इमरान खान को बुलाया गया।

उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। माइक पर आकर अनाउंस किया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तब करीब एक घंटे बाद लोग वापस हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed