{"_id":"666e2340b66a3f367c05e4f4","slug":"outpost-in-charge-arrested-for-taking-bribe-of-ten-thousand-rupees-bareilly-news-c-4-lko1018-421146-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दस हजार रुपये रिश्वत लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दस हजार रुपये रिश्वत लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार
Sun, 16 Jun 2024 04:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशगढ़ (बरेली)। शीशगढ़ थाने की बंजरिया चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को एंटी करप्शन टीम ने चौकी में ही 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मुकदमे को खत्म करने के लिए उसने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शीशगढ़ के लालू नगला गांव निवासी हामिद अली ने एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) के कार्यालय में जाकर बताया कि उसके भाई के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का एक कथित शिकायती पत्र बंजरिया चौकी में दिया गया था। चौकी प्रभारी जितेंद्र शिकायती पत्र के निस्तारण के लिए 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था। रिश्वत न देने पर बीती 12 जून को शीशगढ़ थाने में उसी शिकायती पत्र पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अब मुकदमे के निस्तारण के लिए चौकी प्रभारी ने दस हजार रुपये की मांग की थी।
सूचना मिलने के बाद एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तारी की योजना बनाई। हामिद को शनिवार को चौकी प्रभारी ने चौकी में बुलाया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह चौकी पहुंचा। वहां कमरे में चौकी इंचार्ज अकेले था। हामिद ने चौकी इंचार्ज को जैसे ही दस हजार रुपये दिए वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने अंदर जाकर उसे पकड़ लिया। टीम चौकी प्रभारी को गाड़ी में बैठकर भोजीपुरा थाने ले गई और वहां पूछताछ की। चौकी प्रभारी जितेंद्र हरियाणा के पलवल जिले के सदर थानाक्षेत्र के मोहल्ला डिघौट का रहने वाला है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।