फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Out of 468 laborers stranded in Haryana, 135 reached Bareilly

हरियाणा में फंसे 468 मजदूरों में से 135 बरेली पहुंचे

Mon, 27 Apr 2020 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Out of 468 laborers stranded in Haryana, 135 reached Bareilly
बरेली की सड़कों पर फैला सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

हरूनगला, मीरगंज सहित चारों शेल्टर होम में 14 दिन तक रहेंगे क्वारंटीन

विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में हरियाणा में फंसे बरेली के 468 मजदूरों के वापस आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इन्हें हरियाणा में कोरोना की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भेजा जा रहा हैं। हालांकि प्रशासन यहां इन सभी मजदूरों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन करने के साथ ही इनका फिर से मेडिकल चेकअप कराएगा। रविवार को इनमें से 135 मजदूरों को रोडवेज बसों से लाकर मीरगंज और बरेली में हरूनगला शेल्टर होम में ठहराया गया है।
लॉकडाउन की वजह से बड़ी संख्या में बरेली के मजदूर दूसरे प्रदेशों में फंसे हुए हैं। हरियाणा सरकार ने 468 लोगों की लिस्ट डीएम नितीश कुमार को भेजी थी। पहले इन सभी को हरियाणा से बुलंदशहर लाया गया। अब रोडवेज बसों से इन्हें बरेली लाया जा रहा है। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे से बसों का आना शुरू हो गया। शाम तक 135 मजदूर यहां पहुंच चुके हैं। इनमें से 110 को मीरगंज और 25 को हरूनगला में बने शेल्टर होम में रोका गया है। अन्य मजदूरों को फ्यूचर कॉलेेज में रोका जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इन सभी को हरियाणा में कोरोना की जांच कराने के बाद ही भेजा जा रहा है, फिर भी यहां 14 दिन क्वारंटीन कराने के बाद ही इन्हें घर भेजा जाएगा। हरूनगला में तहसीलदार आशुतोष गुप्ता ने पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

हरियाणा से मजदूरों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। एक-दो दिन में सभी 468 श्रमिक बरेली आ जाएंगे। इन्हें 14 दिन शेल्टर होम में रखा जाएगा। साथ ही सभी का मेडिकल चेकअप भी होगा। - वीके सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed