फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   OTS: Big defaulters did not return even eight percent in 12 days

ओटीएस : 12 दिन में आठ फीसदी भी नहीं आए बड़े बकायेदार

Thu, 23 Nov 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Nov 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
OTS: Big defaulters did not return even eight percent in 12 days
बरेली। तमाम प्रचार-प्रसार के बावजूद एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में बिजली का बकाया बिल जमा करके छूट का लाभ लेने के लिए बड़े बकायेदार आगे नहीं आए। अभियंता अब इन्हें नोटिस दे रहे हैं और फोन पर व्यक्तिगत संपर्क कर रहे हैं। ओटीएस की श्रेणी में आए 10 हजार रुपये से अधिक के बड़े बकायेदारों की संख्या 16,443 है। इन पर 46 करोड़, 52 लाख रुपये बकाया हैं। इसमें 7.34 प्रतिशत यानि सिर्फ 1208 उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया है। अब तक 654 बड़े बकायेदारों ने ही 89 लाख रुपये जमा करके छूट का लाभ पाया है।
विज्ञापन

ओटीएस आठ नवंबर को लागू की गई। पहला चरण 30 नवंबर को पूरा होना है। पहले चरण के 12 दिन में पंजीकरण काफी कम हैं। मुख्यालय ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। प्रत्येक विद्युत वितरण खंड के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए जवाबदेही तय करने की तैयारी की है। अधिशासी अभियंताओं ने अवर अभियंताओं और लाइनमैन तक को बकायेदारों की सूची दी है।
विज्ञापन

कम पंजीकरण के सवाल पर विद्युत वितरण खंडों के अभियंता अपना बचाव करते हुए कहते हैं कि ओटीएस लागू होने के बाद दिवाली के त्योहार की छुट्टियां हो गईं थीं। अब दफ्तर खुले हैं तो संख्या बढ़ रही है। प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को फोन कॉल करके छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप फाइव बकायेदार नाम पता राशि
भूदेव मौर्य बड़ा बाइपास रोड 5,02,294
महताब मियां बुखारपुरा 4,06,088
किशोरी देवी नेकपुर 2,61,532
अबूराम यादव केलाबाग 2,36,577
इंद्रजीत सिंह तिलक कॉलोनी 2,30,725
(मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के रिकॉर्ड के अनुसार)

ओटीएस की श्रेणी में 77,523 उपभोक्ता, 3,091 ही आए
अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि ओटीएस की विभिन्न श्रेणियों के 77,523 उपभोक्ता हैं। इनमें 10 हजार रुपये से अधिक के 16,443 बड़े बकायेदार हैं। अब तक कुल 3,091 बकायेदरों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 1,208 बड़े बकायेदार हैं। ओटीएस के तहत सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर 64.19 करोड़ रुपये बकाया हैं। बकाया वसूली के लिए अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed