फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   others in shajhanpur

कैंट इलाके में तेंदुए ने बढ़ाई दहशत, वन विभाग पकड़ने में नाकाम

Wed, 10 Jul 2019 05:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
others in shajhanpur
तेंदुआ

कैंट एरिया के जंगल में तेंदुए की चहलकदमी से आसपास के रिहायशी इलाके में दहशत है। एक सप्ताह बाद भी तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग की टीमें नाकाम रही हैं। सोमवार रात फिर से तेंदुआ कैंट एरिया के जंगल में दिखा।

विज्ञापन


रात में वन विभाग के ट्रैकिंग कैमरों ने 10-10 सेकेंड की अलग-अलग समय पर तीन वीडियो क्लिप दर्ज की हैं। इनमें एक क्लिप में जंगली सुअरों का मूवमेंट भी दिख रहा है।
विज्ञापन


करीब 70 एकड़ में फैले इस जंगल में तेंदुआ वन विभाग के हाथ नहीं आ रहा। टाइगर रिजर्व पीलीभीत के एक्सपर्ट की टीम भी जुटी हुई है। रविवार रात कैंटोनमेंट इलाके में इमली रोड, ओसीएफ डिपो, अब्दुल हमीद पार्क के पास तेंदुए की चहलकदमी देखी गई। कई दुकानदारों ने भी इसे देखा। इससे पहले केवी एक की दीवार भी तेंदुआ को बैठे हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट एरिया में मंगलवार को भी दहशत रही। केवी वन पहले से बंद चल रहा है। हालांकि, केवी टू खुला है लेकिन अभिभावक डर की वजह से बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे। कैंटोनमेंट इलाके में सड़कों पर मंगलवार को भी सन्नाटा देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed