{"_id":"5d24e00c8ebc3e6cfb086d3d","slug":"others-in-shahjhanpur-bareilly-news-bly368035897","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मकान और दीवार गिरी, बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मकान और दीवार गिरी, बच्ची की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही बारिश जर्जर मकानों के लिए खतरा बनने लगी है। मंगलवार को शहर में मोहल्ला दिलाजाक में मकान की छत बारिश से ढह गई। वहीं मीरानपुर कटरा के गांव रामापुर दक्षिणी में दीवार गिरने से बच्ची की मौत हो गई। दिलाजाक में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
मोहल्ला दिलाजाक में रेलवे मनोरंजन सदन के पास सुरेश शर्मा का घर है। घर का कुछ हिस्सा कच्चा था। दो दिन से हो रही बारिश के दौरान मंगलवार को एक हिस्से की छत भरभरा कर ढह गई। हादसे के वक्त घर में सुरेश, उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी, बेटा शशांक और बेटी अनन्या थे।
विज्ञापन
गनीमत रही कि मलबे की चपेट में कोई नहीं आया। इधर, मीरानपुर कटरा के गांव रामपुर दक्षिणी में दीवार गिरने से बच्ची की मौत हो गई। गांव के ऋषिपाल की 10 वर्षीय बेटी ज्योति मंगलवार दोपहर खेलने के लिए घर से बाहर आई थी। इसी दौरान पड़ोसी सुरेश की दीवार गिर गई। इसके मलबे में ज्योति दब गई। जब तक बाहर निकाला गया उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाने के रामबाग भट्ठा मोहल्ले में मंगलवार को 50 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया। दरअसल, यहां एक दबंग ने नाला बंद कर दिया था। इससे जल निकासी नहीं हो रही थी। लोगों ने उससे नाला खोलने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। इस पर यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने अतिक्रमण हटवा दिया। इसके बाद जल निकासी हो सकी।
मीरानपुर कटरा। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बीच बतलैया गांव के पास शीशम का पेड़ 33 केवीए की हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप रही। इधर, बारिश की वजह से बिल्लीगंज, तहबरगंज, अहिरान, इस्लामनगर आदि मोहल्लों में जल भराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
तिलहर। मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से नगर के तमाम इलाकों में जल भराव हो गया। रोडवेज बस स्टैंड तालाब में तब्दील हो गया। बारिश की वजह से दिन भर लोग घरों से नहीं निकले। पानी की निकासी की कोई व्यवस्था न होने की वजह से यहां मामूली बारिश में भी स्टैंड पर जल भराव हो जाता है। इधर, तहसील परिसर में भी जल भराव हो गया। कई सरकारी आवासों में भी पानी घुस गया।
खेड़ाबझेड़ा। बारिश के चलते मंगलवार को जैतीपुर-तिलहर रोड जलमग्न हो गया। इससे रोड पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। जल भराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जर्जर रोड पर गई स्थानों पर गहरे गड्डे भी हैं। जल भराव से इन गड्डों में पानी भर गया। ऐसे में ज्यादा दिक्कतें हुईं।