{"_id":"5d98dc658ebc3e93c1260f40","slug":"others-in-puranpur-pilibhit-bareilly-news-bly379018619","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर में स्कूल के पास पहुंचा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर में स्कूल के पास पहुंचा बाघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। नगर की आबादी के समीप बाघ के आने से दहशत फैल गई। सेंट जोसेफ स्कूल के समीप बाघ की आहट पर खेतों में काम करने वाले मजदूरों में भगदड़ मच गई। सामाजिक वानिकी टीम को बाघ के पगचिह्न मिले हैं। टीम ने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। बाघ की निगरानी को चार कैमरे लगवाए जाएंगे।
चार साल पहले भी बाघ नगर की आबादी के समीप आ गया था। माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग के समीप झाड़ियों में छिपे बाघ को खदेडने को घंटों प्रयास हुए थे। शनिवार को फिर सेंट जोसेफ स्कूल के समीप बाघ की आहट पर खेतों में काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों का कहना था कि बाघ समीप के गन्ना के खेत से दहाड़ा है। सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक फादर चिनप्पन ने इसकी सूचना सामाजिक वानिकी के रेंजर को दी। सामाजिक वानिकी के रेंजर गोविंदराम ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जंाच की। उन्होंने बताया कि बाघ के एक दिन पुराने पगचिह्न मिले हैं। बाघ आबादी के समीप आकर कहीं निकल गया है। आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर पगचिह्न मिले हैं उस स्थान के आसपास चार कैमरे लगाए जाएंगे।
बाघ स्कूल के समीप तालाब की तरफ घूम रहा था। तब कुछ लोग शोरशराबा करने लगे। वन विभाग की टीम को बाघ के पगचिह्न मिले है। बाघ स्कूल के समीप तालाब में पानी पीकर निकल गया है।
विज्ञापन
फादर चिनप्पन, प्रबंधक सेंट जोसेफ स्कूल।