{"_id":"5df7c8a28ebc3e87fc6b81ed","slug":"others-in-pilibhit-bareilly-news-bly38831319","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली के विरोध में गन्ना किसानों का हंगामा, तौल बंद करवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली के विरोध में गन्ना किसानों का हंगामा, तौल बंद करवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। घुंघचाई गन्ना क्रय केंद्र पर दो किसानों से घटतौली की बात पता चलने के बाद बाकी किसान भड़क गए और उन्होंने तौल बंद करवा दी। हंगामा करके उन्होंने कांटा की जांच करवाने की मांग रख दी। इसके बाद क्रय केंद्र प्रभारी किसानों को मनाने में जुटे रहे। बाद में घटतौली न होने के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचे दो किसानों ने तौल में घटतौली का आरोप लगाया। किसानों का कहना था कि वे लोग धर्मकांटा से गन्ना तुलवाकर लाए हैं। धर्मकांटा के मुकाबले क्रय केंद्र पर ढाई क्विंटल गन्ना कम दिखाया जा रहा है। घटतौली की जानकारी पर एकत्र हुए किसानों ने जमकर हंगामा किया। क्रय केंद्र इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद का कहना था कि धर्मकांटा से तुलवाए गए गन्ना में फर्क हो सकता है, मगर क्रय केंद्र का कांटा ठीक है। आक्रोशित किसान कांटा को चेक कराने की मांग कर रहे थे। इस दौरान पहले गन्ना तुलवाने के प्रयास पर दो अन्य किसान भिड़ गए। घटतौली के आरोप पर हंगामा कर रहे किसानों को क्रय केंद्र प्रभारी ने घटतौली न होने का आश्वासन देकर बामुश्किल शांत किया। हंगामा करने वालों में रामनरेश, दशरथ सिंह, रूपराम, शिवदयाल, रामरतन, तोताराम थे। क्रय केंद्र प्रभारी राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि घटतौली नहीं हुई, बोले-किसान बेवजह हंगामा कर रहे थे।