{"_id":"5df3b9068ebc3e8815290177","slug":"others-in-pilibhit-bareilly-news-bly387921716","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, दिन भर रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, दिन भर रही गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बारिश ने सिर्फ सड़कों पर ही दिक्कत पैदा नहीं की, बल्कि पूरे शहर की बिजली व्यवस्था ठप कर दी। सब स्टेशन पर खुले आसमान के नीचे रखे ट्रांसफॉर्मर के जंपर बार-बार फुंकने से यह समस्या खड़ी हुई। दो सब स्टेशन से तो शुक्रवार को सप्लाई शुरू हो गई, मगर दो से रात तक सप्लाई शुरू नहीं हो पाई। कई जगह तार टूटने से भी समस्या आई।
मौसम बिगड़ता देखकर सप्लाई बंद कर दी गई थी। तेज हवाएं रुकने पर बारिश शुरू हुई तो उसके बीच में सप्लाई शुरू की गई। मगर बारिश के आगे जंपर टिक नहीं पाए। इंसुलेटर में भी पानी भर गया। इस कारण निरंजनकुंज कॉलोनी, छतरी चौराहा, नौगवां चौराहा, गांधी स्टेडियम रोड, आवास विकास कॉलोनी, आसफजान, साहूकारा में जर्जर तारों से बिजली व्यवस्था पूरे दिन लड़खड़ा रही।
सुबह से ही कर्मचारियों को सुधार के लिए भेज दिया, लेकिन बार-बार बारिश तेज होने से काम प्रभावित रहा। खुदागंज, निरंजनकुंज, पुलिस लाइन और राजाबाग सब स्टेशन के ट्रांसफॉर्मर के जंपर फुंकने से सप्लाई ठप हो गई। जैसे-तैसे जंपर बांधे गए, मगर बार-बार फुंकते रहे। खुदागंज और पुलिस लाइन सब स्टेशन से जुड़े नकटादाना, निरंजनकुंज, खकरा, बरेली गेट आदि फीडरों में शाम को ठीक से सप्लाई शुरू हो सकी।
विज्ञापन
वहीं निरंजनकुंज और राजाबाग में जंपर ठीक करने के बाद सप्लाई जोड़ी जा रही थी, वैसे ही जंपर फिर उड़ जा रहे थे। इस कारण बारिश रुकने के इंतजार में रात तक सप्लाई चालू नहीं की जा सकी। इस कारण अशोक कॉलोनी, गौहनिया, सुनगढ़ी, एकता नगर से सटे इलाकों में रात तक बिजली नहीं आई। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि फाल्ट हो गए थे। देर रात तक कई इलाकों की सप्लाई शुरू करा दी। संवाद