{"_id":"5dee97088ebc3e87943c06ce","slug":"others-in-pilibhit-bareilly-news-bly3874310164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। आईएमए के डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर जाने से गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसको देखते हुए सीएमओ ने जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पीएचसी पर डॉक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि किसी भी सूचना मिलने पर एंबुलेंस तत्काल जाकर मरीज को अस्पताल लेकर आए। किसी भी हालत में दवाओं का टोटा ना होने दें।
डॉक्टरों पर हो रही कानूनी कार्रवाई के खिलाफ आईएमए के डॉक्टरों ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। आईएमए से जुड़े निजी डॉक्टरों के मरीज ना देखने के कारण स्थिति गंभीर हो सकती है। क्योंकि जिला मुख्यालय पर एकमात्र जिला अस्पताल ही है, जहां मरीजों का इलाज किया जाता है। वहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में दुर्घटना समेत अन्य गंभीर स्थिति आने पर मरीजों के लिए प्राइवेट अस्पताल ही एकमात्र सहारा बनते हैं। डॉक्टरों के अवकाश पर जाने के कारण मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने सीएमओ को मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं। डीएम से मिले निर्देश के बाद सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने भी जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी और पीएचसी पर दवाओं का स्टॉक रखने और अलर्ट रहने का निर्देश दिया हैं । यह भी कहा है कि जिला अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज का समुचित इलाज किया जाए। इसके लिए डॉक्टरों की टीम मुस्तैद रहें। एंबुलेंस चालकों से भी अपील की है कि अगर कोई सूचना मिलती है तो वे तत्काल को इलाज को लाएं।
मामला संज्ञान में आया है। इसके निस्तारण को आईएमए के पदाधिकारियों से बात की जाएंगी। मरीजो को दिक्कत नही होने दी जाएगी।
वैभव श्रीवास्तव, जिलाधिकारी