फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

अपने ऊपर कार्रवाई के विरोध में डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर

Tue, 10 Dec 2019 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। डॉक्टरों पर लग रहे आरोप और कानूनी कार्रवाई के विरोध में आईएमए ने सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया है। सोमवार को एसोसिएशन की बैठक के बाद उसे जुड़े डॉक्टरों ने अपने चैंबर बंद कर दिए।
विज्ञापन

ईएनटी सर्जन डॉ.एसके मित्रा पर दो दिन पूर्व थाना सुनगढ़ी में कोर्ट के आदेश पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें उन पर पांच साल के मासूम का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगा था, जिससे मासूम की मौत होना बताया गया। कुछ माह पूर्व गौहनिया चौराहा के पास एक प्राइवेट अस्पताल में लाश का इलाज करने के नाम पर एक लाख रुपये ऐंठे गए थे। इस मामले में फर्जी डिग्री के आधार पर अस्पताल संचालित करने की बात आई थी, जिसमें डॉक्टर पर एफआईआर हुई और अस्पताल सील कर दिया था। इसके अलावा भी डॉक्टरों पर कई आरोप लगे। इन सब कार्रवाइयों से क्षुब्ध होकर आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने सोमवार को बैठक की, जिसमें सर्व सम्मति से अवकाश पर जो का निर्णय लिया गया। डॉक्टरों का कहना है उनका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने पढ़ाई इसलिए नहीं कि वह हत्यारे बने। गलत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की भी बात कही।
विज्ञापन

आजकल डॉक्टरों के बीच अत्यंत भय का माहौल बन चुका है। सभी डॉक्टरों में इतना मानसिक अवसाद उत्पन्न हो गया है कि कोई भी मरीज सामान्य रूप से देख नहीं पा रहे हैं। ऐसे में हम अपने प्रोफेशन एवं मरीज के साथ न्याय नहीं कर पा रहे। मानसिक अवसाद के बीच में हमने अवकाश पर जाने का निर्णय किया है। हम जनता के बीच बार-बार हत्यारे के रूप में चर्चित न हों, ऐसे में अब जनता को उच्च स्तरीय डॉक्टर के पास जाने का मौका मिलेगा, जिससे उनका बेहतर इलाज संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. तरुण सेठी, आईएमए अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed