{"_id":"5da0c6c08ebc3e93d2291211","slug":"others-in-pilibhit-bareilly-news-bly3798068157","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान चीफ इंजीनियर ने पीलीभीत रेलवे स्टेशन का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान चीफ इंजीनियर ने पीलीभीत रेलवे स्टेशन का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान चीफ इंजीनियर संदीप कुमार पांडेय ने शुक्रवार को पीलीभीत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन की स्थिति देखने के बाद ट्रेनों की जानकारी की। इसके बाद बीसलपुर रेलखंड का ट्रॉली से जायजा लिया।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के इज्जतनगर मंडल के पीलीभीत-बीसलपुर रेलखंड के अमान परिवर्तन कार्य के लिए 30 मई 2018 को मेगा ब्लॉक लिया गया था। उसके बाद ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया था। वर्तमान समय में बीसलपुर रेलखंड पर रेल लाइन की पैकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद सीआरएस निरीक्षण कराया जाएगा।
इज्जतनगर मंडल के प्रधान चीफ इंजीनियर संदीप कुमार पांडेय शुक्रवार दोपहर करीब 3:20 बजे ऊना-एक्सप्रेस से पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थ रेल अधिकारियों से प्लेटफॉर्म पर चल रहे कार्यों की स्थिति को जाना, संचालित की जा रही ट्रेनों और रेलवे अस्पताल के बारे में जानकारी की। इसके बाद पीलीभीत-बीसलपुर रूट पर चल रहे ब्रॉडगेज कार्य की स्थिति को परखा, ट्रॉली पर बैठकर ट्रैक की स्थिति को परखा। अंडरपास क्षेत्र में रूक कर टेक्निकल प्वाइंट को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद बराहा लिंक मार्ग के निकट क्रॉसिंग तक ट्रैक का निरीक्षण किया। रेल लाइन के चल रहे कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान इज्जतनगर के सीनियर डीएन क्वाडिनेशन एके तिवारी, सीनियर डीएन क्वाडिनेशन प्रथम विकास कुमार सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे।