फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

इनके होठों पर कब आएगी ‘मुस्कान’

Thu, 02 Jul 2015 02:00 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 02 Jul 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन

 जिला प्रशासन ने बुधवार से ऑपरेशन मुस्कान कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, होटल और ढाबों पर बच्चों की तलाश की जाएगी। उन्हें बंधनमुक्त किया जाएगा। इस प्रकार के सरकारी अभियान कई बार चले मगर न बाल श्रम रुका न बचपन वापस आया। एक संस्था की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि जिले में 14 साल से कम उम्र के 35 प्रतिशत बच्चे ईंट भट्टों पर काम कर रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ने उन्हें यह काम करने को मजबूर किया है।  

विज्ञापन

यह सर्वेक्षण जागो समाज समिति के स्वयं सेवक एकाग्र शर्मा की अगुवाई में जिले भर में किया गया। 12 वीं में पढ़ने वाले एकाग्र शर्मा ने बताया कि आंकड़ों का एकत्रीकरण और वर्गीकरण आदि तकनीकी काम एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि संकाय के प्रोफेसर अमित सिंह के निर्देशन में किया गया। टीम ने पाया कि ईट बनाने वाले फड़ों पर 22 प्रतिशत लड़के और 13 प्रतिशत लड़कियां काम कर रही हैं। उनकी उम्र 14 वर्ष से भी कम है। इनमें से कोई बच्चा स्कूल नही जाता। ये बच्चे पढ़ना तो चाहते हैं मगर परिवार के दबाव और आर्थिक कारणों से कभी स्कूल नहीं जा सके। ईंट भट्टों पर 15 नवंबर से 15 जून तक ईंट थापने का काम चलता है। ये बच्चे यहां रोजाना 12 से 14 घंटे लगातार काम करते हैं।
विज्ञापन


इनसेट
सरकारों को जागना होगा
जागो समाज समिति के अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि ईंट भट्टों पर काम करने वाले बच्चों के परिवार के लोगों से बात की गई है। उनसे बच्चों के भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया गया है। लेकिन वे गरीबी का हवाला देते हैं। बाल श्रम पर रोक लगाने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पूरी रिपोर्ट भेजी गई है। सरकार से मांग की है कि गरीब परिवारों को मुफ्त बीमा, आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इस सर्वेक्षण का विषय चाइल्ड हुड इन मेड ए स्टडी आफ ब्रिक मेकिंग फेमलीज ऑफ डिसट्रिक बरेली था। इसका प्रकाशन ग्लोबल जनरल ऑफ ला के आगामी अंक में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed