फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

कप्तान साहब सांसद के खिलाफ मुकदमा लिखाओ

Sun, 28 Jun 2015 01:58 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 28 Jun 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन

 आंवला क्षेत्र के आलमपुर कोर्ट गांव के ग्रामीणों ने एसएसपी से मुलाकात करके सांसद धर्मेंद्र कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को ज्ञापन सौंपा। बताया कि भंडारे में भीड़ के सामने सांसद ने जो हरकत की उसकी रिपोर्ट आंवला पुलिस दर्ज नहीं कर रही। एसएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

ग्राम आलमपुर कोट निवासी प्रेमपाल कुछ ग्रामीणों के साथ एसएसपी धर्मवीर यादव से मिले। बताया कि 22 जून को फुलासी गांव में उनके सजातीय प्रधान भगवान दास राजपूत ने भंडारा आयोजित किया था। वे गए तो आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनके प्रतिनिधि रीतराम राजपूत वहां मौजूद थे। राह निकलते हुए रीतराम ने उन्हें बुलाया। कहा कि सांसद जी को वोट नहीं दिए तो बात भी नहीं करोगे। तब वे रीतराम की ओर बढ़कर उनसे बात करने लगे। आरोप लगाया कि इतने में सांसद ने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर उनके ऊपर तान दिया। गालियां देते हुए उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी। करीब पांच सौ लोगों की भीड़ में उनकी बेइज्जती हुई। लोकसभा चुनाव में विरोध करने के कारण सांसद उनसे चिड़े हुए हैं, वे उनके जानमाल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। घटना के बाद उन्होंने आंवला थाने में तहरीर दी तो एसएसआई अनूप राठी जांच को पहुंचे। करीब दो सौ लोगों ने घटना को स्वीकार किया, बावजूद सांसद के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही। प्रेमपाल ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने कहा कि ये मामला उनके संज्ञान में पहले से है, किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। पुलिस अपना काम करेगी। इस सिलसिले में सांसद धर्मेंद्र कश्यप से बात करने की कोशिश की गई तो उनके तीनों मोबाइल नंबर स्विच आफ थे।
विज्ञापन


-रूटीन में शिकायत मिली थी, मामले की जांच कराई जा रही है। जो बात सामने आएगी उसी के हिसाब से कार्रवाई होगी-धर्मवीर यादव, एसएसपी


आंवला सांसद की खबर में वर्जन,
ये मामला भाजपा की आंतरिक खींचतान से जुड़ा है। शिकायत के बाद जांच एसएसआई को सौंपी गई है। सांसद से बात न हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल पा रहा है। हम स्थिति पर उच्चाधिकारियों से भी राय ले रहे हैं। जल्दी ही इस बारे में निर्णय ले लिया जाएगा।- सुरेंद्र सिंह पवार, प्रभारी निरीक्षक आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed