{"_id":"4413cea5c3789cedd4dfbbaf5c19e482","slug":"other-hindi-news-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की बारी
बरेली
Updated Sun, 28 Jun 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विकास विभाग में अब सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई के संकेत मिले हैं। यह कार्रवाई डीपीओ और शहर के सीडीपीओ के बीच चली जंग में निचले स्तर पर भी जिले के अन्य सीडीओ को भी जिम्मेदार मानते हुए की जा सकती है। जानकारी मिली है कि दो सीडीओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई तय मानी जा रही है। इनके अलावा आठ अन्य सीडीपीओ को आरोपपत्र दिए जाने की चर्चा है। जिला मुख्यालय पर उनके बारे में कार्रवाई को लेकर निदेशालय से अभी तक कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह जिला कार्यक्रम अधिकारी को तो 26 लाख रुपये से आंगनबाड़ी केंद्रों का सामान खरीदने से पहले शासन की अनुमति न लिए जाने पर निलंबित कर दिया था। इस मामले में निचले स्तर पर फाइल तैयार करने वाले सीडीपीओ को भी जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के संकेत मिले हैं। ऐसे ही प्रतिबंधित एनजीओ को हॉट कुक के 10 लाख रुपये का भुगतान दिए जाने के मामले में भी निचले स्तर से सीडीपीओ ने पत्रावली तैयार की थी। इसमें भी सीडीपीओ को भी दोषी माना जा रहा है।
विज्ञापन