फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

बड़ा बाईपास पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा अवैध निर्माण

Sat, 20 Jun 2015 02:23 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 20 Jun 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन

 बड़ा बाईपास पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध कॉलोनियां बसाने और ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अनाधिकृत प्लाटिंग करने में डेढ़ दर्जन कब्जेदार चिह्नित किए गए हैं। बीडीए अवैध कब्जेदारों की सूची तैयार करने में लगा है। जिन कब्जेदारों के चालान काटे जा चुके हैं, उनका निर्माणध्वस्त किया जाएगा।

विज्ञापन

अमर उजाला ने 14 जून को बड़ा बाईपास पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध कॉलोनियां बसाने और ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध प्लाटिंग करने का मामला उठाया था। इस पर बीडीए उपाध्यक्ष ने डिप्टी सेक्रेटरी की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाकर रिपोर्ट मांगी थी। बीडीए की जांच टीम ने लगातार दो दिन तक परसाखेड़ा से रजऊ परसपुर तक बड़ा बाईपास का भ्रमण कर आर्यन सिटी के नाम से दो कॉलोनियां बसाने समेत डेढ़ दर्जन अवैध निर्माण चिह्नित किए हैं। इनमें 11 अवैध निर्माणकर्ताओं के सितंबर 2014 में चालान भी काटे जा चुके हैं। अब पुरानी सूची का नये कब्जेदारों से मिलान किया जा रहा है ताकि दोनों पर अलग-अलग कार्रवाई की जा सके। जिन अवैध निर्माणकर्ताओं के पिछली बार चालान हो चुके हैं, नई कार्रवाई में उनके निर्माण पुलिस की मदद से ध्वस्त कराए जाएंगे। जो निर्माण पहली बार अनाधिकृत मिले हैं, उन भवन मालिकों के नाम चालान काटकर नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। बीडीए के डिप्टी सेक्रेटरी अजय कुमार ने बताया कि बड़ा बाईपास पर किसी भी निर्माण या कॉलोनी का नक्शा स्वीकृत नहीं है। इनमें कुछ का पिछली बार भी चालान किया जा चुका है। अवैध निर्माणकर्ताओं की नये सिरे से सूची तैयार कर जल्द ही उपाध्यक्ष को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
बड़ा बाईपास पर जो कमेटी बनाई गई है, उसकी रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कब्जेदारों पर नियमों के तहत कार्रवाई होगी। अवैध निर्माण अभियान चलाकर ध्वस्त कराए जाएंगे। -डॉ. शशांक विक्रम सिंह, बीडीए उपाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed