{"_id":"ab785e8e6debfd457fe8b44538890f8b","slug":"other-hindi-news-64","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतहाशा गर्मी है सो रोजों में बरतें एहतियात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतहाशा गर्मी है सो रोजों में बरतें एहतियात
बरेली
Updated Sat, 20 Jun 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान के मुकद्दस महीने में रोजे रखने वालों को खास ध्यान देने की जरूरत है। डायबिटीज और दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों को चिकित्सक रोजे रखने से मना कर रहे हैं। चिकित्सकाें का कहना है कि गर्मी के मौसम में मरीजों को लगातार कुछ खाने और पानी की जरूरत पड़ती है। ऐसे में रोजे रखने से दिक्कत बढ़ेगी।
विज्ञापन
बेतहाशा बढ़ती गर्मी ने लोगाें के पसीने छुड़ा दिए हैं। ऐसे में रमजान के दौरान रोजे रखने में काफी सावधानी की जरूरत है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अजय मोहन अग्रवाल बताते हैं कि डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को रोजे नहीं रखने चाहिए। शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने और घटने से स्थिति गंभीर हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों को बीच-बीच में कुछ न कुछ खाना पड़ता है, लेकिन रोजे के दौरान संभव नहीं हो पाता है। साथ ही दिल के मरीजों को भी काफी सावधान रहने की जरूरत है। उन्हें चिकनी और मसालेदार चीजों से दूर रहना चाहिए। जिला अस्पताल में डायटीशियन रोजी जैदी भी बताती हैं कि डायबिटीज और दिल के मरीज रमजान में खास ध्यान रखें। डायबिटीज के मरीज रोजा न रखे तो ही बेहतर होगा।
विज्ञापन
- गर्मी में कैसे पूरा करेेंगे पानी की कमी
गर्मी इतनी है कि थोड़ी-थोड़ी देर में गला सूख रहा है। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन तक हो जाता है। डायटीशियन रोजी जैदी कहती हैं कि रोजे के दौरान ऐसी चीजाें का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर में पानी की कमी न होने पाए। पानीदार फल और सब्जियों का सेवन अधिक करें। तला, भुना और मसालेदार पकवान कम खाएं। इफ्तारी के बाद एक साथ कुछ भी भारी भोजन न करें बल्कि कुछ समय के अंतराल पर खाते-पीते रहें। अधिक नमक वाले खाने से दूर रहें नहीं तो प्यास लगेगी। कम से कम आठ गिलास पानी जरूर पिएं। प्रोटीन के लिए मांस, मछली, सब्जी का सेवन करें।
विज्ञापन
सहरी का खानपान
पानी, सूप, सलाद, ओट्स, ब्रेेड, अंकुरित दालें, दूध, फलों का जूस, पोहा, फल, अंडा, हलवा।
इफ्तारी का खानपान
सलाद, चपाती, एक कटोरी दाल, फल, चावल, आलू, सब्जियों का सूप, अंडा, नॉनवेज (ज्यादा तला व मसालेदार न हो)।