फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

मदर डेयरी के पैकेटबंद दूध में पानी की मिलावट

Thu, 11 Jun 2015 01:11 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 11 Jun 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन

 मदर डेयरी के पैकेटबंद दूध में भी पानी की मिलावट किए जाने का शक पैदा हुआ है। एक स्टोर से लिए गए दूध के सैंपल में फैट और एसएलएफ मानक से कम मिलने पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से मदर डेयरी को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर सक्षम न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। कराया जाएगा। ब्रांडेड कंपनी का दूध अधोमानक पाए जाने के बाद एफएसडीए ने अब दूसरी कंपनियों के दूध की भी जांच कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय जैसवाल ने बताया कि होली के दौरान नकटिया इलाके से ओम डेयरी स्टोर से दिल्ली की मदर डेयरी के पैकेटबंद दूध का नमूना लेकर जांच के लिए लखनऊ की लैबोरेटरी को भेजा गया था। लैबोरेटरी की रिपोर्ट में दूध के इस नमूने को बिलो स्टैंडर्ड बताया है। लैब की रिपोर्ट के मुताबिक इस दूध में फैट और एसएलएफ मानक  से कम है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक ऐसा तब होता है जब दूध में पानी की मिलावट की जाती है। दूध में पनीर के पानी की मिलावट करने पर भी ऐसी रिपोर्ट आती है। एफएसडीए की ओर से इस मामले में मदर डेयरी के साथ ओम डेयरी स्टोर को भी नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

मदर डेयरी का पैकेटबंद दूध अधोमानक पाए जाने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके बाद अब दूसरी कंपनियों का भी दूध परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। -अजय जैसवाल, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed