{"_id":"9f896c8f7fc1bbba0d907062829f43d8","slug":"other-hindi-news-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में मई का सबसे गर्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में मई का सबसे गर्म दिन
बरेली
Updated Sun, 24 May 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तल्ख होते तेवर के बीच पारे ने मई महीने में अधिकतम तापमान के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह किसी भी वर्ष के मई महीने का उच्चतम अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार इसके पहले 29 मई 2012 को मई महीने में अधिकतम तापमान का आल टाइम हाई 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। हालांकि रविवार को बदली छाने के साथ पारा गिरने की संभावना जताई गई है लेकिन लू के थपेड़ों से भी सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है। अगले सप्ताह सभी दिनों में बदली की संभावना के साथ पारा के 41-42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके अलावा तेज सोमवार-मंगलवार को तेज गति से आंधी आने की भी आशंका है। पारा के लगातार चढ़ने के बीच शनिवार को कई सड़कों पर सन्नाटा दिखा। गर्म हवाएं लोगों को झुलसाती रहीं। आफिसों में बैठे भी लोग गर्मी के कारण परेशान रहे।
विज्ञापन
एक हफ्ते में बदल सकता है मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता का कहना है कि इधर तापमान जरूर बढ़ा है, लेकिन इसे सामान्य ही माना जाएगा। मौजूदा हालात को देखते हुए 40 के 45 डिग्री सेल्सियस के बीच में तापमान संभव है। जून के महीने में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिन के अंदर मौसम बदल सकता है। इसके संकेत मिल रहे हैं। तेज हवाआें के साथ छिटपुट बूंदाबांदी हल्की राहत दे सकती है। उन्हाेंने बताया कि दक्षिण- पूर्वी हवाआें के चलते ऐसे बदलाव के संकेत हैं। हालांकि यह ज्यादा दिन तक नहीं रहेगा। इसके बाद फिर गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
लू से बचने के उपाए
खाली पेट न रहें और ज्यादा भी न खाएं
खूब पानी पिएं
शक्कर, नमक, नींबू की शिकंजी लें
धूप से आने के बाद पानी न पिएं, न ही नहाएं
नहाकर कूलर या एसी के सामने न बैठें
सिर को ढंककर रखे, पूरी बांह के कपड़े पहने
बासी खाना बिल्कुल न खाएं, कटे फल न खाएं
असावधान रहे तो लग जाएगी लू
दोपहर में चल रही खतरनाक लू आपको बीमार कर सकती हैॅ। लगातार धूप में घूमना फिर एकदम से पानी पीना या तुरंत एसी में जाना नुकसान करेगा। एसी से सीधे धूप या धूप से सीधे एसी में न जाएं। इस तेज गर्मी में हीटस्ट्रोक का भी खतरा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. वीके धस्माना बताते हैं कि गर्मी में लू तभी लगती है जब असावधानी बरती जाए। खाली पेट धूप में निकलना, पानी का सेवन कम करना इसका मुख्य कारण है। डॉ. एमएल शर्मा का कहना है कि जो भी खाएं ताजा खाएं। जिला अस्पताल की डाइटीशियन डॉ. रोजी जैदी बताती हैं कि इस मौसम में पानी वाले फलों का सेवन खाना खाने से एक घंटा पहले करें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
--------------
बिन बिजली 20 घंटे बिलबिलाए
132 केवी स्टेशन पर हुआ दिन रात काम
गर्मी में जिला अस्पताल में रोगी बेहाल रहे
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। एक तरफ पारा चढ़ता जा रहा है दूसरी तरफ ठप होती बिजली सप्लाई लोगों की नींद चैन छीन रही है। सब स्टेशनों पर ट्रांसमिशन विंग का मेंटीनेंस कार्य पूरा नहीं होने से फाल्ट आ रहे हैं और लोग बिन बिजली बिलबिला रहे हैं। शुक्रवार रात 132 केवी सिविल लाइंस सब स्टेशन पर 63 एमवीए की सीटी में ब्लास्ट के बाद आधा शहर बीस घंटे तक बिना बिजली के रहा। मई महीने के सर्वाधिक गर्म दिन में बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण लोग बिलबिलाते रहे। सर्वाधिक परेशानी जिला अस्पताल के मरीजों को हुई।
शुक्रवार रात नौ बजे 132 केवी सिविल लाइंस सब स्टेशन में अचानक एक सीटी धमाके के साथ फट गयी। इससे यार्ड में आग लग गयी और कई अन्य उपकरण और केबिल आदि जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। फाल्ट से 63 एमवीए ट्रांसफार्मर से जुडे़ सात उपकेंद्र शाहदाना, कुतुबखाना, सिविल लाइंस, रामपुर बाग, जगतपुर, कैंट आदि ठप हो गए। पूरी रात आधी आबादी बिजली सप्लाई के लिए तरसती रही। स्टेशन पर फाल्ट और आग लगने के बाद पारेषण अफसरों ने रात में ही काम शुरू करने के लिए हाथ खड़े दिए तो खुद चीफ इंजीनियर वीके शर्मा, एसई शहर एनके श्रीवास्तव आदि पहुंच गए और मरम्मत काम शुरू कराया। शनिवार शाम पांच बजे 132 केवी स्टेशन सामान्य जरूर हो गया, लेकिन लोगों तक पूरी सप्लाई नहीं पहुंची।
शनिवार सबसे गर्म दिन था। पारा 44 तक पहुंच गया और आधा शहर में बिजली गुल रही। बीस घंटे तक शहरी लोग गर्मी में अव्यवस्था से जूझते रहे। शुक्रवार रात नौ कुतुबखाना उपकेंद्र प्रभावित होने से जिला अस्पताल में सप्लाई ठप हो गयी। मानसिक चिकित्सालय, कलेक्ट्रेट, जनपद न्यायालय, सेना, आकाशवाणी और दूरदर्शन आदि लाइनें प्रभावित रहीं। विभाग ने शनिवार सुबह 11 बजे से न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में सप्लाई सामान्य करा दी। क्योंकि पिछले सप्लाई ठप होने पर जिला न्यायालय ने काफी नाराजगी जतायी थी। इसलिए आम लोगों की सप्लाई रोक इन लाइनों पर सप्लाई जारी रखी। उधर, घरों में भी लोगों की बैठना मुहाल रहा। घंटों सप्लाई न मिलने पर इर्न्वटर बैठ गए और लोगों पसीना पसीना होते रहे।
गर्मी और मांग बढ़ने से ट्रिपिंग
बरेली। सबसे गर्म दिन होने से बिजली मांग ज्यादा रही। इससे सभी उपकेंद्रों पर देर रात तक ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग बनी रही। विभाग ने पूरे शहर में स्थानीय स्तर पर बारी बारी स्थानीय कटौती करायी। पहले फाल्ट फिर कटौती होने से लोग परेशान रहे।
... और शहरवासी पानी को तरसे
बीस घंटे तक सप्लाई प्रभावित रहने से पुराना शहर, रामपुर बाग, सिविल लाइंस, सुरेश शर्मा नगर, कुतुबखाना, बिहारीपुर, बमनपुरी आदि स्थानों पर शनिवार सुबह से लेकर शाम पेयजल सप्लाई प्रभावित रही। नलकूपों पर मोटर नहीं चलने से पानी की सप्लाई बाधित रही जो शाम को शुरू हो सकी।