{"_id":"5d4733b08ebc3e6cad334eb2","slug":"other-faridpur-news-bly371256048","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी! आप ही बता दो.. सरकारी अस्पताल में घूस दें या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी! आप ही बता दो.. सरकारी अस्पताल में घूस दें या नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक के समक्ष फरीदपुर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड और चश्मा के लिए तीन-तीन सौ रुपये वसूली का मुद्दा उठा तो उन्होंने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, बिजली कटौती की समस्या पर भी नाराजगी जताते हुए इसे दुरुस्त करने को कहा। फरीदपुर में वह सदस्यता अभियान और पौधरोपण के लिए पहुंचे थे। इससे पहले फतेहगंज पूर्वी में उन्होंने जर्जर नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया।
प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने लाला किशोर चन्द्र इंटर कालेज में सी ग्रेड के बूथों पर लोगाें को सदस्यता दिलवाई, जिसमें करीब दो सौ मुस्लिम भी शामिल थे। दूसरे सी ग्रेड बूथों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बूथों पर मजबूत पकड़ के लिए तीन ग्रेड में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि अभी केवल सदस्य बन रहे हैं, सक्रिय सदस्य बनने के लिए विस्तारक बनना अनिवार्य है। कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने को कहा। फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल ने बताया कि फरीदपुर में जीटीआई खुल रहा है, कुआडांडा में आईटीआई और दियोरनिया में इंटर कॉलेज खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अनिल राणा ने किया।
आयोजन के बाद कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती की समस्या उठाई तो उन्होंने दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। फरीदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड और चश्मे के तीन-तीन सौ रुपये लेने की शिकायत उठी तो प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पिछले दिनों अमर उजाला ने भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। फरीदपुर में रोडवेज की स्थापना का मुद्दा भी लोगों ने उठाया। वहीं, बसें फरीदपुर के बाहर ने जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, विधायक डॉ. अरुण कुमार, बहोरन लाल मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष महाराज सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुभाषिनी जायसवाल, चेयरमैन पूनम गुप्ता, हरीओम गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, अशोक पांडेय, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नेडा अधिकारियों से लिया रिकॉर्ड
प्रभारी मंत्री ने नेडा के अधिकारियों से पूछा एक ब्लॉक में दो स्थानों पर दीन दयाल उपाध्याय योजना के अंर्तगत स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं या नहीं। सोलर वाटर पंप योजना का रिकॉर्ड भी अधिकारियों से लिया। इस दौरान एसडीएम एके सिंह, सीओ जगमोहन बुटोला, इंस्पेक्टर धनंजय सिंह, तहसीलदार प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे।
सीतापुर हाईवे पर लगे झटके तो किया निरीक्षण
फतेहगंज पूर्वी। प्रभारी मंत्री को लखनऊ से सड़क मार्ग से आने के दौरान हाईवे पर जगह-जगह झटके लगे। अमर उजाला भी लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है। फतेहगंज पूर्वी में नेशनल हाईवे की हालत बहुत ही खस्ता थी। यहां पर उनके स्वागत का भी कार्यक्रम था तो मंत्री कार से उतर पड़े और हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को बताया कि हाईवे के हालात से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया है, जल्दी टेंडर प्रक्रिया कर इसे दुरुस्त कराया जाएगा। बता दें कि नेशनल हाईवे लंबे समय से जर्जर और इसका निर्माण अधर में है। आए दिन फतेहगंज पूर्वी में रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम लगता है और हादसे होते हैं। फरीदपुर में टोल प्लाजा के पास तो हाईवे की बदहाली के चलते उत्तराखंड के मंत्री के बेटे समेत कई की मौतें हो चुकी है लेकिन एनएचएआई के अफसर इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। फतेहगंज पूर्वी में बहगुल नदी के किनारे स्थित एक ढाबे के पास स्वागत के दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, पवन राज मिश्रा, पंकज अग्रवाल, हरीश गुप्ता, सुधांशु अग्रवाल, टिंकू आदि मौजूद रहे।