{"_id":"5dfbd4238ebc3e87e13beb62","slug":"other-bareilly-news-bly3886774113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस राइस मिलों ने चार करोड़ का चावल दबाया, आरसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस राइस मिलों ने चार करोड़ का चावल दबाया, आरसी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मंडल में 10 राइस मिलों ने चार करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का कस्टम मिलिंग राइस (सीएमआर) अभी तक गोदामों में नहीं पहुंचाया है। शासन स्तर पर समीक्षा के दौरान फटकार लगने के बाद खाद्य विभाग ने सीएमआर नहीं देने वाली दागी मिलों से वसूली के लिए आरसी जारी कर दी है। इस बीच विभाग ने लक्ष्य से ज्यादा धान खरीद कर रिकॉर्ड भी बनाया है।
आरएफसी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि सार इंपैक्ट फरीदपुर, रहमान राइस इंडस्ट्री रिछा, केसी इंडस्ट्री नवाबगंज समेत मंडल की 10 राइस मिलों ने अभी तक कस्टम मिलिंग चावल गोदामों में जमा नहीं कराया है, इसलिए संबंधित बकायेदार मिलों से चावल की कीमत वसूली के लिए आरसी जारी की गईं हैं। उन्होंने बताया कि 10 मिलों पर चार करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का चावल बकाया है। उन्होंने बताया कि इस बार धान की 120 प्रतिशत रिकॉर्ड खरीद हुई है।