फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

एनडीए परीक्षा- देर से पहुंचे अभ्यर्थी ने किया धमकाया तो केंद्र प्रभारी ने लौटाया

Mon, 18 Nov 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
other
एनडीए परीक्षा- देर से पहुंचे अभ्यर्थी ने किया धमकाया तो केंद्र प्रभारी ने लौटाया - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। शासन के निर्देशों के अनुरूप एनडीए की परीक्षा में 10 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए गए। बरेली कॉलेज में देर से पहुंचे एक छात्र ने हंगामा कर दिया। उसके परिजन भी पहुंच गए। वे खुद को एक बड़े अफसर का परिचित बताकर केंद्र प्रभारी को धमकाने लगे। इसे लेकर केंद्र प्रभारी ने एसडीएम से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

रविवार को शहर में 15 केंद्रों पर दो पालियों में संघ लोक सेवा आयोग की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी की परीक्षा हुई। पहली पाली का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दूसरी पाली का दोपहर दो बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक रहा। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद करने के आदेश थे। बरेली कॉलेज में पहली पाली में सुबह 9.52 बजे गेट बंद कर दिया गया। इसी बीच 9.59 बजे एक अभ्यर्थी पहुंचा और जबरन अंदर घुसने लगा। स्टाफ ने विरोध किया तो उसने अपने परिजन बुला लिए। सूचना पर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी डॉ. राजीव मेहरोत्रा पहुंचे तो छात्र के परिजन खुद को अफसर का परिचित बताया और उन्हें धमकाने लगा। डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने एसडीएम से बात की तो उन्होंने परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति देने से इंकार कर दिया। इस पर छात्र को अंदर नहीं जाने दिया। इसे लेकर छात्र और उसके परिजन ने कुछ देर तक जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

पहली पाली में 1976 और दूसरी में 2018 ने छोड़ी परीक्षा

परीक्षा के लिए बरेली कॉलेज में दो केंद्र बनाए गए थे। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय-1 जेआरसी, केंद्रीय विद्यालय-2 जेएलए, केंद्रीय विद्यालय-3 रोड नंबर सात, तिलक इंटर कॉलेज, राजकीय, पीसी आजाद इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज, वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय, एसबी इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया और शांति अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर भी परीक्षा केंद्र बने थे। परीक्षा में कुल 7230 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से पहली पाली में 5254 और दूसरी पाली में 5212 उपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 72.1 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की रखवाली के वसूले 20-20 रुपये

परीक्षा केंद्रों पर सामान रखने के लिए क्लार्क रूम की व्यवस्था की गई थी लेकिन अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते वहां समय ज्यादा लग रहा था। इस वजह से अभ्यर्थियों ने आसपास की दुकानों पर मोबाइल और बैग रखे। दुकानदारों ने इसके एवज में अभ्यर्थियों से 20-20 रुपये वसूले।

परीक्षा छूटने के बाद लगा जाम

पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद बरेली कॉलेज गेट पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बन गई। बताया जाता है कि पहली पाली के बाद अभ्यर्थियों को दूसरी पाली के लिए लौटना था, इस वजह से सभी भागमभाग में लगे थे। ऑटो वालों ने इसका फायदा उठाया और अपने वाहन कॉलेज गेट पर ही लगा दिए।


दस मिनट पहले गेट बंद करने के आदेश थे लेकिन 9 बजकर 59 मिनट पर पहुंचा एक अभ्यर्थी हंगामा करने लगा। उसने अपने परिजन बुला लिए और वे लोग खुद को एक बड़े अफसर का परिचित बताकर धमकाने लगे। एसडीएम को इसकी रिपोर्ट भेजी है। - डॉ. राजीव मेहरोत्रा, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed