फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

एफआईआर दर्ज होने के बाद भी नहीं रुका निर्माण, गेट भी लग गया

Mon, 14 Oct 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
other

महानगर के सामने करोड़ों की जमीन पर कब्जे का मामला

विज्ञापन
बरेली। महानगर के सामने करोड़ों रुपये की विवादित जमीन पर निर्माण कार्य लगातार जारी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार को इज्जतनगर पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया था, लेकिन अगले ही दिन पुलिस ने अर्थपूर्ण ढंग से आंखें फेर लीं और फिर फिर रविवार को यहां दीवार बनाकर गेट भी लगा दिया गया। अब नगर निगम की टीम सोमवार को यहां पैमाइश कर अपनी जमीन पर कब्जा लेगी। वहीं, इस मामले में भाजपा नेताओं की दखलंदाजी संघ के बड़े पदाधिकारियों तक भी पहुंच गई है।
महानगर के सामने राजस्व ग्राम शेरपुर में चार हजार वर्ग गज से अधिक जमीन को लेकर पिछले तीन दिन से विवाद चल रहा है। इस जमीन के साथ ही गाटा संख्या 25 में नगर निगम की करीब 250 गज जमीन बताई जा रही है। आरोप है कि सत्तापक्ष के बड़े नेताओं की शह पर व्यापारी रोहित वर्मा, मनीष वर्मा और विजय वर्मा अपनी जमीन के साथ ही इस जमीन पर भी कब्जा कर रहे हैं। नगर निगम के मानचित्रकार हरीश भारती की तहरीर पर तीनों के खिलाफ शुक्रवार को थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मगर छुट्टियों के बीच शनिवार को यहां निर्माण शुरू हो गया तो पुलिस ने उसे बंद करा दिया। मगर पुलिस जाने के बाद दोबारा निर्माण शुरू हो गया। इसके बाद पुलिस ने पलटकर नहीं देखा। इसका नतीजा यह हुआ कि रविवार को यहां दीवार पूरी करके गेट भी लगा दिया। अब नगर निगम सोमवार को यहां पैमाइश कराकर अपनी जमीन पर कब्जा लेने की तैयारी में है। ऐसे में कहा जा रहा है कि नेताओं के दबाव में नगर निगम और पुलिस कब्जा रोकने की कोशिश का सिर्फ दिखावा कर रही है।
विज्ञापन

व्यापारी बोला- निगम नाप ले अपनी जमीन
कब्जे के आरोपी मनीष वर्मा का दावा है कि वह अपनी जमीन पर निर्माण कर रहे हैं। नगर निगम की जमीन उन्होंने छोड़ रखी है। नगर निगम इस जमीन की पैमाइश करके अपनी जमीन पर कब्जा ले, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ तक पहुंचा मामला
कब्जे के पीछे भाजपा के कुछ बड़े नेता भी पैरवी कर रहे हैं। इसके चलते ही बृहस्पतिवार को पूर्व पार्षद चमन सक्सेना को भाजपा के एक बड़े नेता ने फोन करके बीच से हटने को भी कहा था। उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी। बताया जा रहा है कि इस मामले में भाजपा नेताओं की दखलंदाजी का मामला संघ के बड़े पदाधिकारियों तक भी पहुंच गया है।


शनिवार को निर्माण रुकवा दिया था और सोमवार को पैमाइश कराने की बात कही गई थी। दोबारा निर्माण शुरू करने की बात मेरे संज्ञान में नहीं है। - केेके वर्मा, इंस्पेक्टर इज्जतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed