फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

रिठौरा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दंगा बताकर कर दी कॉल

Fri, 13 Sep 2019 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
other
रिठौरा (बरेली)। कस्बे में गणेश विसर्जन यात्रा से पहले जब लोगों की भीड़ जुटना शुरू हुई तो किसी खुराफाती ने दंगा होना बताकर यूपी 100 को कॉल कर दी। जल्दी ही ये सूचना एसएसपी समेत कई अफसरों के पास प्रसारित हो गई। इसके बाद काफी संख्या में वहां फोर्स पहुंच गया। मौके पर सब सामान्य मिला। कॉलर ने अपना नंबर बंद कर लिया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हर साल की तरह दुर्गा मंदिर में पिछले तीन दिन से चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों के बाद गुरुवार को अनंत चतुर्दशी पर गणपति मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम था। यात्रा से पहले ही एक नंबर से यूपी100 पर कॉल कर हिंदू-मुस्लिम झगड़ा होने की सूचना दी गई। बताया गया कि माहौल बहुत खराब है। ये सूचना एसएसपी व एसपी देहात तक पहुंची। अफसरों ने तत्काल स्थानीय पुलिस से जानकारी की। किसी काम से शहर आए हुए रिठौरा चौकी प्रभारी को भी इसकी भनक नहीं थी। मौके पर पीआरवी पहुंची तो वहां ऐसा कुछ नहीं था। इसके बाद हाफिजगंज थाना प्रभारी से लेकर रिठौरा चौकी प्रभारी तक लगातार कॉलर के नंबर पर क़ल करते रहे उसका फोन रिसीव नहीं हुआ। बाद में नंबर स्विच ऑफ हो गया। कुछ ही देर में मंदिर परिसर छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर सीओ थर्ड कुलदीप कुमार के अलावा कई थानों की पुलिस एवं पीएसी भी पहुंच गई।
विज्ञापन


जयघोष के साथ रवाना हुई शोभायात्रा
- हंगामे से इतर धूमधाम से गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष एवं रंग-गुलाल की वर्षा के साथ पूरे नगर में गणपति बप्पा की मूर्ति के साथ श्रद्धालु रामगंगा को रवाना हुए। इनमें रेशू सक्सेना, संजय सक्सेना, पुष्पा सक्सेना, राजीव सक्सेना, महंत अरविंद पांडेय, रिषभ वर्मा, लेखराज, किशनलाल, संजीव कश्यप और तुलसीदास सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रिठौरा में किसी ने माहौल खराब होने की झूठी सूचना दे दी थी। वहां ऐसा कुछ नहीं था। गणपति विसर्जन का कार्यक्रम तय तरीके से हो रहा था, किसी तरह का विरोध भी नहीं था। कॉल करने वाले का पता लगाया जा रहा है। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed