फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

विश्वविद्यालय की दीवार के किनारे अतिक्रमण करने वाले चुरा रहे बिजली

Fri, 13 Sep 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की दीवार के किनारे अतिक्रमण करने वाले विश्वविद्यालय की बिजली भी चुरा रहे हैं। साथ ही इनकी सक्रियता के चलते वहां नशाखोरी समेत अन्य अनैतिक कार्य भी होने लगे हैं। समाजवादी छात्रसभा के ज्ञापन के बाद विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी ने इसको लेकर कमिश्नर और नगर आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला को ज्ञापन देकर सछास के पदाधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय की दीवार के चारों ओर रेता-बजरी समेत अन्य कारोबार करने वालों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। विश्वविद्यालय की दीवार तोड़कर ये लोग न सिर्फ यहां नशाखोरी जैसे अनैतिक कृत्यों को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि विश्वविद्यालय की बिजली चोरी करके आर्थिक रूप से भी उसे क्षति पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

सछास के पदाधिकारियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए कुलपति ने सुरक्षा प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस पर सुरक्षा प्रभारी सुधांशु कुमार ने मेयर, कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त, एसएसपी और बारादरी इंस्पेक्टर को पत्र लिखकर इनके खिलाफ कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने को कहा है। ज्ञापन देने वालों में शिवप्रताप यादव, गजेंद्र, अमित कुमार, आदित्य त्यागी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed