{"_id":"5d76b6848ebc3e0181671a68","slug":"other-bareilly-news-bly3754764118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में नहीं आए बीएलओ तो सबका वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में नहीं आए बीएलओ तो सबका वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। वोटर लिस्ट में संशोधन के लिए चल रहे अभियान की प्रगति जानने के लिए एडीएम प्रशासन वीके सिंह की ओर से सोमवार को बुलाई गई भोजीपुरा तहसील की बैठक में एक भी बीएलओ नहीं पहुंचा। एडीएम ने इस पर तहसील के सभी बीस बीएलओ का वेतन रोक दिया है।
निर्वाचन विभाग एक से तीस सितंबर तक वोटर लिस्ट के संशोधन के लिए डोर टू डोर सर्वे अभियान चला रहा है। इस अभियान में नए मतदाताओं को शामिल करने के साथ मृतक या पलायन कर चुके मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने हैं। अभियान की अब तक की प्रगति जानने के लिए एडीएम सिटी वीके सिंह ने भोजीपुरा तहसील के 20 बीएलओ को कलक्ट्रेट में बैठक के लिए सोमवार सुबह 11 बजे बुलाया था। तय समय पर एडीएम बीएलओ के आने का काफी देर इंतजार करते रहे लेकिन एक भी बीएलओ नहीं आया। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय के बाबुओं को बुलाकर पूछताछ की तो बताया गया कि सभी बीएलओ को सूचना भेजी गई थी। बीएलओ की इस लापरवाही पर एडीएम ने उन सभी का वेतन रोकने का आदेश दिया है।