फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

गरजे पासपोर्ट कर्मचारी... निजीकरण बर्दाश्त नहीं

Tue, 06 Aug 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
other
बरेली। ऑल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर बरेली समेत सभी पासपोर्ट कार्यालयों पर निजीकरण और अन्य बिंदुओं को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण प्रक्रिया कतई बर्दास्त नहीं होगी। साथ ही सीधी भर्ती में बढ़ते अनुपात को कम किया जाए।
विज्ञापन

प्रियदर्शनी नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर दोपहर भोज अवकाश में पूरा स्टाफ एकत्र हुआ और संक्षिप्त सभा के बाद प्रदर्शन किया। एसोसिएशन अध्यक्ष खीम सिंह ने कहा कि गुपचुप तरीके से विदेश मंत्रालय निजीकरण प्रक्रिया अपनाना रहा है। जबकि विभागीय पदोन्नति और आग्रह पर होने वाले स्थानांतरण पर चुप्पी साध ली है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एसोसिएशन से जो वादे किए थे, वह आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं। उन वादों को जल्द हकीकत में बदला जाय। वक्ताओं ने विभागीय परीक्षाएं और कैडर रिव्यू समयबद्ध करने की मांग की। क्षेत्रीय सचिव संजय कुमार पांडे ने स्टाफ को 19 और 29 अगस्त को प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया। कौशल सिंह, धर्मवीर सिंह, सुमित कुमार, गौरी श्याम सक्सेना, मीरा सक्सेना ने प्रदर्शन और सभा कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed