{"_id":"5d3f11af8ebc3e6cc05051de","slug":"other-bareilly-news-bly370483122","type":"story","status":"publish","title_hn":"करौलिया स्कूल में हुई शिक्षक भर्ती की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करौलिया स्कूल में हुई शिक्षक भर्ती की होगी जांच
विज्ञापन
बदायूं। ब्लॉक जगत के गांव करौलिया में स्थित सालिकराम ग्राम समाज उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति के संबंध में कुछ लोगों ने डीएम से शिकायत की थी। इस पर डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है, जो मामले की जांच करेगी। इसको लेकर सोमवार को टीम के सदस्यों ने शिकायतकर्ता और स्कूल प्रबंधक को अपना-अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया। शिकायतकर्ता तो पहुंचा, लेकिन प्रबंधक अपनी बात रखने लिए वहां पर नहीं पहुंचा।
अलापुर निवासी राममनोहर शर्मा ने डीएम से मिलकर कहा था कि सालिकराम ग्राम समाज उच्च प्राथमिक विद्यालय करौलिया में काफी पहले अधिकारियों से सांठगांठ के आधार पर शिक्षकों की भर्ती कर दी गई। पहले भी शिकायतें होने पर विभागीय अधिकारियों ने इसकी जांच की, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। इसके बाद में शिकायतकर्ता राममनोहर शर्मा ने डीएम से अभिलेखों के साथ शिकायत की। इस पर डीएम ने सीडीओ निशा अनंत, वरिष्ठ कोषाधिकारी हरीश चंद्र यादव और डीआईओएस राममूरत को शामिल करते हुए तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। सोमवार को टीम के सदस्यों नेे विकास भवन में शिकायतकर्ता और स्कूल प्रबंधक को बुलाया। इसमें शिकायतकर्ता राम मनोहर शर्मा अपना पक्ष रखने के लिए पहुंचे, टीम के सदस्यों ने उनका पक्ष सुना, लेकिन स्कूल प्रबंधक नहीं पहुंचे। उन्हें अगली तिथि दी जाएगी, जिस पर उनका पक्ष सुना जाएगा।
शिकायतकर्ता और स्कूल प्रबंधक दोनों को बुलाया था, ताकि दोनों लोगों का पक्ष सुना जा सके। शिकायतकर्ता ने अपना पक्ष रखा है, लेकिन स्कूल प्रबंधक नहीं आए हैं। उन्हें समय दिया गया है, उनका पक्ष सुनने के बाद में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-निशा अनंत, सीडीओ