{"_id":"5d3cae1a8ebc3e6d07313bde","slug":"other-bareilly-news-bly3702828119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात बच्ची की मौत के बाद मां ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात बच्ची की मौत के बाद मां ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट थाने के जल्लापुर गांव निवासी एक विवाहिता ने मृत बेटी को जन्म दिया। कुछ घंटे बाद घर ले जाते समय विवाहिता की भी मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट कराई है।
भमोरा थाना क्षेत्र के तख्तपुर निवासी सुंदरलाल ने अपने बेटी मीरा देवी की शादी दो साल पहले कैंट के जल्लापुर निवासी रमेश के बेटे मनोज के साथ की थी। सुंदरलाल ने बताया कि उनकी बेटी को ससुराली दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करते थे। दहेज नहीं लाने पर कई बार उनकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया जाता था। मीरा देवी के गर्भ में सात महीने बच्ची थी। आरोप है कि गुरुवार को मीरा का पति मनोज, ससुर रमेश और सास उर्मिला देवी दहेज को लेकर मारपीट करने लगे। आरोप है कि महिला को इस कदर पीटा की उसके कोख में पल रही बच्ची की मौत हो गई। काफी देर तक उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। शुक्रवार को जब मीरा के पेट में जोरदार दर्द उठा तो मीरगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने ऑपरेशन करके नवजात के शव को निकाला। महिला की स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उसने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया। तब सुंदरलाल ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। कैंट पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम में मीरा की मौत की वजह बीमारी तो बच्ची अवयस्क करने की वजह से मरी बताई गई। बच्ची के सिर में चोट भी पाई गई। ससुर रमेश का कहना था कि उन्होंने बहू का सही इलाज कराया पर उसकी मौत हो गई। उनका कोई कसूर नहीं हैै।