फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   other

बिशारतगंज इंस्पेक्टर की हार्टअटैक से मौत

Sun, 28 Jul 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
other
बिशारतगंज (बरेली)। एक माह पहले बिशारतगंज थाने के प्रभारी बनाए गए इंस्पेक्टर श्रीकांत राय का शनिवार दोपहर बाद हार्टअटैक से निधन हो गया। शहर के निजी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया। कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वह मऊ जिले के निवासी थे।
विज्ञापन

57 वर्षीय श्रीकांत राय मूल रूप से मऊ जिले के थाना चिरइया कोट के गांव कमखा के निवासी थे। 27 जून को उन्हें बिशारतगंज थाने का प्रभारी बनाया गया था। तब से थाना परिसर में बने आवास में ही रहते थे। कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे। बिशारतगंज के ही प्राइवेट डॉक्टर से दवा ले रहे थे। शनिवार सुबह सोकर उठे तो चलने में दिक्कत हुई। बेहद कमजोरी और घबराहट भांपकर उन्होंने स्टाफ को बताया। स्टाफ उन्हें गाड़ी से शहर में सर्किट हाउस चौराहे के पास एक क्लीनिक में लाया। वहां उनका ईसीजी कराया गया। इसे देखकर डॉक्टर ने तत्काल ही किसी बड़े अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। वे गाड़ी में बैठे ही थे कि हार्ट अटैक आ गया। स्टाफ किसी तरह उन्हें गांधी उद्यान के पास निजी अस्पताल लेकर आया। यहां पांच डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की पर उनकी मौत हो गई। सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी., एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, एसपी क्राइम रमेश भारतीय व अन्य अधिकारी पहुंच गए। एसपी देहात ने बताया कि उनके परिवार को सूचना दे दी है। वे लोग मऊ से बरेली रवाना हो गए हैं। श्रीकांत राय पुलिस विभाग के काबिल इंस्पेक्टरों में शामिल थे। लोकसभा चुनाव में पुलिस विभाग की ओर से उन्हें चुनाव प्रभारी बनाया गया था। इसके बाद क्राइम ब्रांच में महत्वपूर्ण मामलों की विवेचना में उनकी भूमिका रही। अफसरों के मुताबिक वे 1982 में कांस्टेबल के तौर पर पुलिस में भर्ती हुए थे। वर्ष 1998 में दरोगा और कुछ वर्ष पहले इंस्पेक्टर बने थे। बिशारतगंज थाने में उन्हें एक महीना शनिवार को ही पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed