{"_id":"602584188ebc3ee97b529646","slug":"ornaments-snatched-from-woman-bareilly-news-bly436901971","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने घर के सामने फल खरीद रही महिला के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों ने घर के सामने फल खरीद रही महिला के जेवर उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। टप्पेबाजों ने घर के सामने फल खरीद रहीं व्यापारी नेता प्रवीण गोयल की मां सरोज गोयल से खुद को आईजी ऑफिस के सिपाही बताकर जेवर उतरवा लिए। ठगी का अहसास होने पर सरोज ने युवकों को रोकना चाहा, लेकिन वे बाइक से भाग गए। घटना की रिपोर्ट थाना प्रेमनगर में दर्ज कराई गई है।
सीमेंट व्यापारी नेता प्रवीण गोयल ने बताया कि दोपहर सवा बारह बजे उनकी मां सरोज घर के सामने ठेले से फल खरीद रहीं थीं, तभी दो युवक बाइक से वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को आईजी ऑफिस के सिपाही बताकर मां के पैर छूए और कुछ दूरी पर खड़े दो युवकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे आपको बुला रहे हैं। सरोज ने जाने से मना किया तो दोनों युवक गेट के पास आकर खड़े हो गए और बोले- इन दिनों शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। वह अपने जेवर उतार लें।
इस पर सरोज ने अपने चार तोले सोने के कंगन और चेन उतारकर रख ली। तभी दोनों में से एक युवक ने कागज का टुकड़ा देकर जेवर उसमें लपेटकर रखने को कहा। इस बीच सरोज के पति राधेश्याम गोयल भी पहुंच गए। उनके सामने ही सरोज ने जेवर कागज में लपेटकर रखे। युवक जाने लगे तो उन्होंने कागज खोलकर देखा तो उसमें लोहे का कड़ा और गिट्टी रखी थी। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने युवकों को आवाज दी, लेकिन वे तेजी से बाइक लेकर भाग गए।