फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Orders issued for an inquiry into the sale of 100 bighas of temple land.

Bareilly News: मंदिर की 100 बीघा भूमि बेचने के मामले में जांच के दिए निर्देश

Wed, 07 Oct 2026 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Orders issued for an inquiry into the sale of 100 bighas of temple land.
ग्रामीणों ने सीएम से की शिकायत, विधायक ने पहुंचकर जताया विरोध
विज्ञापन

नवाबगंज/ क्योलड़िया। महेशपुर के प्राचीन शिव मंदिर की 100 बीघा भूमि मंदिर के कथित स्वामी की तरफ से दूसरे समुदाय के व्यक्ति को बेचे जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम के साथ ही मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। इस मामले में विधायक डॉ. एमपी आर्य ने मंगलवार को मंदिर पहुंचकर विरोध जताया। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर विधायक से वार्ता कर शीघ्र जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर की देखरेख करने वाले पुजारी के वंशजों ने राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर इसका स्वामित्व अपने नाम दर्ज करने के बाद इसका बैनामा कर दिया। एसडीएम सचिन कुमार यादव ने मामले को गंभीरता से लेते तहसीलदार सत्येंद्र कटियार को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक डॉ. एमपी आर्य अपने हजारों समर्थकों के साथ महेशपुर के शिव मंदिर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंदिर की भूमि की किसी भी प्रकार की अवैध बिक्री, खरीद अथवा कब्जे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी आस्था, विरासत और हमारे धार्मिक स्थलों की पवित्रता से कोई समझौता नहीं होगा। अधिकारियों से वार्ता हो गई हैं। जल्द ही महेशनाथ मंदिर के नाम ट्रस्ट बनेगा। उस ट्रस्ट के अध्यक्ष एसडीएम नवाबगंज होंगे। मैं अपनी निधि ये दस लाख रुपये मंदिर के कायाकल्प और सुंदरीकरण के लिए दूंगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------
महेशपुर शिव मंदिर की जमीन को लेकर न्यायसंगत कार्रवाई की जायेगी। तहसीलदार के नेतृत्व में जांच पड़ताल चल रही है। यदि मंदिर की भूमि को अवैध तरीके से बेचा गया है तो शीघ्र ही मंदिर की जमीन मंदिर के नाम होगी और मंदिर की भूमि के खुर्द-बुर्द करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-सचिन यादव, एसडीएम, नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed