फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Orders for zari and rice arrived from West Asia soon after the ceasefire.

Bareilly News: युद्ध विराम होते ही पश्चिम एशिया से मिले जरी, चावल के ऑर्डर

Thu, 09 Apr 2026 03:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
Orders for zari and rice arrived from West Asia soon after the ceasefire.
बरेली। पश्चिम एशिया में युद्ध विराम ने से कारोबार फिर पटरी पर लौटने की उम्मीद है। नए ऑर्डर मिलने से सप्लाई चेन सुचारु होने और कारोबार के रफ्तार पकड़ने की आस है।
विज्ञापन

पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से बरेली से जरी, बासमती चावल, मेंथॉल संबंधित 500 करोड़ रुपये का कारोबार ठप हो गया था। शिपमेंट अटकने से पूर्व में भेजे गए माल का भुगतान भी फंस गया था। अब बाजार में सकारात्मक संकेत दिखने लगे हैं। निर्यातकाें का मानना है कि रुके भुगतान के साथ ही नए ऑर्डर भी मिल सकते हैं। समुद्री और हवाई मार्ग खुलने से बढ़ी कीमत पर अंकुश लगेगा। समय पर डिलीवरी भी होगी।
विज्ञापन

मेंथॉल और इत्र निर्यातक गौरव मित्तल के मुताबिक, सीजफायर की घोषणा के बावजूद ईरान पर हमले की खबरें आ रही हैं। माहौल पूरी तरह शांत होने का इंतजार किया जा रहा है। पुराने खरीदारों से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने खरीदार भरोसेमंद, नगद भुगतान पर ही नया ऑर्डर
जरी निर्यातक सुदीप रजगढि़या के मुताबिक, सीजफायर होते ही करीब पांच साल से जुड़े एक खरीदार ने 50 लाख का ऑर्डर दिया है। हवाई सेवा शुरू होने पर एयरपोर्ट से माल को सीधे भेज देंगे। अभी पुराने खरीदारों पर ही भरोसा किया जा सकता है। नए ग्राहकों से नगद सौदा होगा।


कच्चा माल मिलेगा, बंदरगाहों पर फंसा माल आगे बढ़ेगा
बहेड़ी राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नईम अहमद ने कहा कि पूर्व में भेजे गए चावल का स्टॉक बंदरगाह पर अटका था। अब उसके आगे बढ़ने की उम्मीद है। आईआईए चेयरमैन मयूर धीरवानी के मुताबिक, कच्चे माल की आपूर्ति होने से फैक्टरियों का संचालन भी सुचारु होगा। फिलहाल, दो तीन दिन में वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed