Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Order on electricity corporation's demand, preparations for 13 hours power cut in seven areas

Bareilly News: बिजली निगम के ठेंगे पर आदेश, सात क्षेत्रों में 13 घंंटे कटौती की तैयारी

Sun, 06 Jul 2025 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Order on electricity corporation's demand, preparations for 13 hours power cut in seven areas
बरेली। मोहर्रम के जुलूस के दौरान बिजली निगम ने सात क्षेत्रों में 13 घंटे तक बिजली कटौती की तैयारी की है। यह हाल तब है, जबकि डीएम ने न्यूनतम कटौती करते हुए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। हालांकि, अधिकारी कह रहे हैं कि यह कटाती पूर्ण या आंशिक दोनों तरह की हो सकती है।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, रविवार को किला, बाकरगंज, बानखाना, कंघी टोला, गोविंदपुर, सनौआ और बिधौलिया क्षेत्र में सुबह 11 बजे से रात 12 बजे तक पूर्ण व आंशिक तौर पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में चार-चार घंटे की अंतराल पर ताजियों के कई जुलूस निकलते हैं। अभियंताओं का कहना है कि भीड़ और जुलूूस के दौरान कोई हादसा न हो, इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


कालीबाड़ी और गंगापुर नई बस्ती में भी होगी कटौती
ताजियों के ज्यादातर जुलूस कालीबाड़ी और गंगापुर से निकलते हैं। पुराने शहर में लटक रहे तारों की वजह से हादसे की आशंका है। इससे बचने के लिए यहां भी बिजली कटौती की जाएगी। शाहदाना, जगतपुर, सिविल लाइंस और दुर्गानगर उपकेंद्र और संबंधित रूट पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। हरूनगला उपकेंद्र के टीपीनगर फीडर पर रिकंडक्टरिंग का कार्य किया जाना है। इस वजह से टीपीनगर, जेपी ग्रीन, रामगंगानगर सेक्टर नौ आदि इलाकों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
न्यूनतम कटौती के साथ बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जहां जरुरत होगी, वहां कटौती की जाएगी। - ब्रह्मपाल, अधीक्षण अभियंता, नगरीय
भीड़ अधिक रहती है, इसलिए पूर्ण और आंशिक दोनों ही जानकारियां दी गई हैं। जुलूस काफी देर तक निकलते हैं। जरूरत पड़ी तो आपूर्ति पूरी तरह बंद की जाएगी। - सुरेंद्र गोतम,

एक्सईएन
कई घंटे बिजली कटौती के शेड्यूल की जानकारी पर बिजली निगम के एक्सईएन को कार्यालय बुलाकर जरूरत के अनुसार बिजली कटौती के निर्देश दिए हैं। - अविनाश सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed