फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Order for arrest of police officer for not appearing in court

Bareilly News: कोर्ट में पेश न होने पर तत्कालीन सीओ की गिरफ्तारी का आदेश, अगली सुनवाई 10 सितंबर को

Thu, 29 Aug 2024 11:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 11:27 AM IST
सार

कोर्ट की ओर से गवाही के लिए सीओ पीतम पाल सिंह को कई नोटिस भेजे गए, लेकिन वह पेश नहीं हुए। उन्होंने गैर जनपद में तैनाती की बात कही तो कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पेश होने की छूट दी, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने गवाही नहीं दी। 

विज्ञापन
Order for arrest of police officer for not appearing in court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या दो ने तत्कालीन सीओ पीतम पाल सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। दहेज हत्या के मामले में गवाही के लिए हाजिर न होने वाले सीओ की गिरफ्तारी के लिए आईजी लखनऊ को विशेष पुलिस बल का गठन करने का आदेश भी दिया है। सीओ की वर्तमान में तैनाती लखीमपुर खीरी जिले में है। मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को होगी। 

विज्ञापन


हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव लभेड़ा निवासी अय्यूब ने 16 जनवरी 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी बेटी नाजरीन की शादी इज्जतनगर थाना क्षेत्र के परतापुर निवासी तस्लीम के साथ की थी। ससुराल वाले बेटी पर दो लाख रुपये नकदी लाने का दबाव बना रहे थे। 15 जनवरी को सभी ने एक राय होकर बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने पति तस्लीम, ससुर रहमत समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। तत्कालीन सीओ पीतम पाल सिंह ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।
विज्ञापन


कोर्ट की ओर से गवाही के लिए सीओ पीतम पाल सिंह को कई नोटिस भेजे गए, लेकिन वह पेश नहीं हुए। उन्होंने गैर जनपद में तैनाती की बात कही तो कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पेश होने की छूट दी, लेकिन इसके बाद भी वह बुधवार को सुनवाई के दौरान उन्होंने गवाही नहीं दी। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए उनको गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ की कार्यप्रणाली पर की तल्ख टिप्पणी
कोर्ट ने आदेश में कहा है कि सुनवाई के दौरान तस्लीम और रहमत व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित हुए। अभियोजन साक्षी पीतम पाल सिंह आज फिर अनुपस्थित रहे। पर्याप्त नोटिस तामीला के बाद भी वह पेश नहीं हो रहे। इससे स्पष्ट होता है कि साक्षी पीतम पाल सिंह का आचरण मनमानीपूर्ण और शासकीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता का द्योतक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed