फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Orange heat alert for four days, heat wave will haunt

Bareilly News: चार दिन तक गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, सताएगी लू

Sun, 16 Jun 2024 05:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Orange heat alert for four days, heat wave will haunt
बरेली। मौसम विभाग ने चार दिन तक भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रचंड गर्मी के साथ ही लू के थपेड़े चलेंगे। बरेली समेत समूचे रुहेलखंड में दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम चली तेज हवा से हल्के बादल घिरे थे, लेकिन बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका था। न्यूनतम पारा एक डिग्री गिरा और 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार सुबह से ही भीषण गर्मी रही पर हवा में नमी का स्तर दस फीसदी बढ़ने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट हुई। सामान्य से पांच डिग्री अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब जारी ऑरेंज अलर्ट से पारे में बढ़त हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक अगले चार दिन तक लू का प्रभाव रहेगा। शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं के कारण लू का असर बढ़ेगा।
विज्ञापन

अनुमान है कि 19 जून तक भीषण गर्मी से पारा में भी बढ़त हो सकती है। पूर्वी तराई क्षेत्र में हवा के पैटर्न में बदलाव से ही राहत के आसार हैं।
--
दिन में तेज धूप और रात भी रहेगी गर्म
बुलेटिन के अनुसार तीन दिन में अधिकतम पारा फिर 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। दूसरी ओर न्यूनतम पारा तपकर 32 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। इससे दिन में धूप से झुलसने के बाद रात में भी तपिश बेहाल करेगी। हवा में नमी का स्तर कम होने से गर्म हवा के थपेड़े सताएंगे। नमी 18 से 30 फीसदी के बीच दर्ज किया जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
43.3
29.4
तेज धूप होगी। गर्म हवा के थपेड़े सहने होंगे।
सूर्योदय 5:15
सूर्यास्त 7:11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed