फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   option of online voting should be available provision of penalty for not voting

Bareilly News: महिलाएं बोलीं- मिले ऑनलाइन मतदान का विकल्प, वोट न डालने पर हो दंड का प्रावधान

Sat, 04 May 2024 08:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 May 2024 08:32 AM IST
सार

बरेली में मतदाता जागरुकता को लेकर अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें नारी शक्ति ने जिलेवासियों से मतदान करने की अपील की। महिलाओं ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए गली-मोहल्ले से पहल करनी होगी। मतदान करने के बाद ही घर में जलपान किया जाएगा।

विज्ञापन
option of online voting should be available provision of penalty for not voting
संवाद कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज ज्यादातर सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। ऐसे में चुनाव आयोग को चाहिए कि वह मतदान के लिए भी ऑनलाइन विकल्प मुहैया कराए। इससे बाहर नौकरी कर रहे लोग भी मतदान कर सकेंगे। बूथ पर जाने से कतराने वाले भी घर बैठे वोट डाल सकेंगे। इसके साथ ही आयोग को मतदान करने वालों के लिए प्रोत्साहन व नहीं करने वालों के लिए दंड का प्रावधान करना चाहिए। तभी मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा।

विज्ञापन


बरेली में अमर उजाला कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में विभिन्न पेशे से जुड़ीं महिलाओं ने ये बातें कहीं। महिलाओं ने कहा कि मतदाता जागरूकता के अभियान तभी सफल होंगे, जब हम 'मेरा मोहल्ला, मेरी जिम्मेदारी' का संकल्प लेकर चलेंगे। अपने परिवार, कार्यालय और पड़ोस के लोगों को साथ में मतदान केंद्र पर लेकर जाएं। इससे लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि सभी अपने पेशे से जुड़े लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। निजी हित त्यागकर राष्ट्रहित में मतदान करें। दूसरे शहरों में नौकरी कर रहे युवा घर आकर लोकतंत्र के पर्व में प्रतिभाग करें। जिसकी अंगुली पर मतदान का निशान नहीं, उसे सरकार पर अंगुली उठाने का अधिकार नहीं है।

इन मुद्दों पर करेंगे मतदान
महिलाओं ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार की जरूरत है। दिल्ली से लखनऊ के बीच एक केंद्रीय विश्वविद्यालय होना चाहिए। जिले में उद्योगों को बढ़ावा, युवाओं को रोजगार देने वाले, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की दिक्कतों को दूर करने वाले नेता को चुनेंगे।

मतदान करने वालों को करेंगे प्रोत्साहित
महिलाओं ने कहा कि परिवार के लोगों से कहेंगे कि सुबह मतदान करने के बाद अवकाश का भरपूर आनंद लें। वहीं, निजी संस्थानों का संचालन करने वाली महिलाओं ने कर्मचारियों से कहा है कि अगर वे मतदान करके आएंगे तो उन्हें निशुल्क नाश्ता कराया जाएगा। साथ ही उनकी फोटो कंपनी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करेगी।

ये दिए सुझाव
- बीएलओ समय से लोगों तक पर्चियां पहुंचाएं।
- स्कूली पाठ्यक्रम में मतदान प्रक्रिया को शामिल करें।

ये रहीं मौजूद
कार्यक्रम में प्रो. वंदना शर्मा, डॉ. भारती सरन, डॉ. फहमी खान, शिक्षाविद डॉ. ममता गोयल, सबका हक ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष राफिया शबनम, पंजाबी सेवा संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम भल्ला, पंजाबी महासभा महिला इकाई की अध्यक्ष नेहा साहनी, श्रीहरि मंदिर महिला इकाई की अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, नीलम साहनी, सेक्रेड हार्ट्स स्कूल की निदेशक राधा सिंह, एक उम्मीद संस्था से अमिता अग्रवाल, तूलिका गोयल, नीलिमा गौड़, एडवोकेट सुधा, सखी क्लब से रिचा शर्मा, व्यवसायी नीतू गुप्ता, आशा संगठन से आशा अरोरा मौजूद रहीं।

इनरव्हील क्लब मरकरी की अध्यक्ष रचना सक्सेना, निहाल श्याम कॉलेज की निदेशक प्रीति सिंह, डॉ. रश्मि सरपाल, वात्सल्य डे केयर की निदेशक शिखा सिंह, कर्तव्य फाउंडेशन संस्था से आकांक्षा सेठी, सृजन वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना, शशि सोशल वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष एडवोकेट राशि पाराशरी, पंजाबी महासभा महिला इकाई (युवा) से आरती पुरी, नीति पुरी, अंकिता भाटिया, सौम्या अग्रवाल, नीतू सेठी, रश्मि अरोरा, नेहा आनंद, सीमा तनेजा, विमल सोंधी, डॉ. अर्चना अग्रवाल व सोना अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed