फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opposition to merger of schools with enrollment less than 50

Bareilly News: 50 से कम नामांकन वाले स्कूलों के संविलियन का विरोध

Mon, 04 Nov 2024 04:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Opposition to merger of schools with enrollment less than 50
बरेली। कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को उनके पास के विद्यालयों में संविलियन (मर्ज) करने के शासन के निर्णय का जिले के शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने संसाधनों के अभाव के बीच छात्र संख्या बढ़ाने पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

शासन स्तर से 50 से कम नामांकन वाले विद्यालयों को चिह्नित कर उनके पास के विद्यालय में भेजने को लेकर जिलों को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा ने कहा कि विद्यालयों की स्थापना आबादी के आधार पर होती हैं। नए स्कूल खोलने के स्थान पर छात्र संख्या को आधार बनाकर स्कूल बंद करना गलत है।
विज्ञापन

शहर के विद्यालयों में ही भवन की स्थिति खराब व शिक्षक संख्या कम है। कई विद्यालयों में एकल शिक्षकों के भरोसे काम चल रहा है। इस संबंध में संगठन बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर निर्णय को वापस लेने की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
जिन विद्यालयों का संविलियन किया जाएगा, वहां के विद्यार्थी तीन से चार किलोमीटर दूर विद्यालय में पढ़ने कैसे जाएंगे? साथ ही हेड मास्टर पद भी प्रभावित होगा। - नरेश गंगवार, जिलाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ (अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध)

मुख्य सचिव ने विद्यालयों के संविलियन के निर्णय पर रोक लगा रखी है। समिति में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा सदस्य हैं। महानिदेशक के निर्णय के विरुद्ध मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी।- मुकेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ

शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार 50 से कम नामांकन वाले विद्यालयों को मर्ज करने की प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है। इसमें विभिन्न मानकों पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।- संजय सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed