फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   oposition parties misguiding youth on agnipath

अग्निपथ पर युवाओं को उकसा रहा है विपक्ष : स्वतंत्र देव सिंह

Mon, 20 Jun 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
oposition parties misguiding youth on agnipath
बरेली। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए हितकारी है लेकिन विपक्ष उन्हें उकसा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन विपक्ष वंशवाद और जातिवाद को आगे बढ़ा रहा है। आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव में अखिलेश यादव ने अपने परिवार के ही एक व्यक्ति को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने रविवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा सरकार के राज में विकास ने गति पकड़ी है। सरकार जब तेजी से काम कर रही है तो अधिकारियों को भी काम दिखाना होगा। सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचे, इसके लिए कोशिश होनी चाहिए। अधिकारी सरकार की सौ दिन की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए काम करें।
विज्ञापन

इससे पहले स्वतंत्र देव सिंह ट्रेन से बरेली पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, अंकित शुक्ला, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्हें लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने और कमजोर बूथों को मजबूत बनाने का का निर्देश दिया। बैठक में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ बचाव के इंतजाम करें अधिकारी
स्वतंत्र देव सिंह ने फरीदपुर में बनाई जा रही नहर का निरीक्षण करके लौटाने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर अब तक बाढ़ बचाव के किए गए कामों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बारिश में रामगंगा समेत जिले की कई नदियों का जलस्तर बढ़ता है। इन नदियों में आने वाली बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए पहले से ही इंतजाम कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed