फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opium smuggler Hariprasad and family freeze assets worth Rs 4.62 crore

अफीम तस्कर हरिप्रसाद और परिवार की 4.62 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Thu, 23 Dec 2021 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Opium smuggler Hariprasad and family freeze assets worth Rs 4.62 crore
अफीम तस्कर अवधेश की पत्नी सोमवती और उसकी मां पार्वती।
भमोरा पुलिस ने किया था गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट के तहत हो चुकी है कार्रवाई
विज्ञापन

बरेली। स्मैक तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पढ़ेरा के प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे और बेहरा के तैमूर उर्फ भोला की करीब 65 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के बाद अब भमोरा के गांव मिलक मझारा के अफीम तस्कर हरिप्रसाद और उसके परिवार की भी 4.62 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है।
हरिप्रसाद की पत्नी पार्वती और पुत्रवधु सोमवती को पुलिस ने 27 अगस्त को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। हरिप्रसाद और उसका बेटा अवधेश भाग निकले थे लेकिन बाद में पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनके घर में तलाशी के दौरान पुलिस को करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले थे। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को इन तस्करों का मकान और दुकान समेत 4.62 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज कर दी गई। पुलिस ने उसकी सभी प्रापर्टी पर नोटिस चस्पा कर आगे की कार्रवाई के लिए इसकी सूचना सफेमा (स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनपुलेटर्स एक्ट) को भेजी है।
विज्ञापन

हरिप्रसाद भी लड़ चुका है प्रधानी का चुनाव
पुलिस के मुताबिक हरिप्रसाद ने अफीम की तस्करी करके करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। वह एक बार प्रधानी का चुनाव भी लड़ चुका है लेकिन हार गया। उसके खिलाफ कई पुराने मामले दर्ज हैं। इन्हीं के आधार पर पिछले दिनों भमोरा पुलिस ने उसके और उसके परिवार के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद खां के पूर्व प्रधान रिश्तेदार की बिल्डिंग पर आज चलेगा बुलडोजर
मादक पदार्थ तस्करों के भवन ध्वस्त करने की बीडीए और पुलिस की कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को ठिरिया की आला हजरत कॉलोनी में उमरिया के पूर्व प्रधान अशफाक की बिल्डिंग पर बिल्डिंग पर बुलडोजर चलेगा। वह फतेहगंज पूर्वी के गांव पढ़ेरा के पूर्व प्रधान स्मैक माफिया शहीद खां उर्फ छोटे खां का रिश्तेदार है। कार्रवाई के लिए बीडीए ने नोटिस जारी कर दिया है और कार्रवाई के लिए पुलिस भी मांग ली है। ब्यूरो

अफीम तस्करी करने वाले चार आरोपियों की 4.62 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज करने के साथ ही कार्रवाई के लिए सफेमा को भेजा गया है। इसके अलावा ठिरिया में बृहस्पतिवार को प्रधान शहीद खां के रिश्तेदार अशफाक की बिल्डिंग ध्वस्त की जाएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed