फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Opium consignment being sent from Jharkhand to Uttarakhand via Bareilly caught

Bareilly News: झारखंड से बरेली होकर उत्तराखंड भेजी जा रही अफीम की खेप पकड़ी

Sun, 17 Sep 2023 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Opium consignment being sent from Jharkhand to Uttarakhand via Bareilly caught
बरेली। एसटीएफ ने झारखंड से बरेली होकर उत्तराखंड भेजी जा रही तीन किलो अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसटीएफ बरेली यूनिट के डीएसपी अब्दुल कादिर को इस गिरोह के बारे में काफी पहले से सूचनाएं मिल रही थीं। शनिवार दोपहर उन्होंने सेटेलाइट बस स्टैंड पर टीम लगाई। दो तस्कर एक बाइक से वहां पहुंचे तो टीम ने उनको दबोच लिया। उनकी बाइक की तलाशी ली तो तीन किलो अफीम, दो मोबाइल फोन और 900 रुपये बरामद हुए।
टीम इन्हें बारादरी थाने ले आई। यहां पता लगा कि मुख्य आरोपी आदित्य कुमार दांगी झारखंड के चतरा जिले के थाना इतखोरी अंतर्गत शहरजाम का निवासी है। वहीं दूसरा आरोपी मूलचंद्र मीरगंज के गांव सिंधौली का निवासी है। आदित्य ने बताया कि ये अफीम वह झारखंड के गांव खूंटी के सुमन नाम के शख्स से लाए थे। यहां सेटेलाइट बस स्टैंड पर उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मनी और कुछ अन्य तस्करों को खेप देनी थी। इससे पहले ही वे पकड़े गए। दोनों तस्करों के खिलाफ बारादरी थाने में एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन

हाईवे किनारे रुकने वाले ट्रक ड्राइवरों को गांजा बेचने के आरोपी को बिथरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बिथरी क्षेत्र में हाईवे किनारे पुल के नीचे से जाते वक्त पुलिस ने भोजीपुरा थाने के गांव सैदपुर चुन्नीलाल निवासी सुल्तान रजा खां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से 9.400 किलो गांजा मिला। सुल्तान ने बताया कि लखनऊ का तस्कर उसे हाईवे किनारे गांजा देकर जाता है। यहां वह पुड़िया बनाकर इसे ट्रक ड्राइवरों को बेचकर मुनाफा कमाता है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed